Free Fire को Jio Phone पर ऑनलाइन खेला जा सकता है?

image via ff.garena.com ff36
image via ff.garena.com ff36

Free Fire काफी प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है। इस गेम को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। Free Fire को हर कोई स्मार्टफोन में खेलता है। इसके बावजूद कुछ वीडियोस में बताया जाता है कि इस गेम को Jio Phone पर खेला जा सकता है।


Free Fire को Jio Phone पर ऑनलाइन खेला जा सकता है?

Free Fire को किसी भी तरह से Jio Phone पर नहीं खेला जा सकता है। दरअसल, कई सारी वेबसाइट पर बताया जाता है कि Jio Phone पर इस गेम को खेला जा सकता है। इसके बावजूद वो लोगों को मुर्ख बनाने की कोशिश करते हैं और रिकॉर्ड की गई वीडियोस दिखाते हैं। कुछ ऐसे कारण है जिनके चलते इस गेम को इस फोन में नहीं खेला जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में 3 सबसे शानदार SMG गन्स जिन्हें खिलाड़ियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

असल में बड़ी बात ये है कि Garena Free Fire सिर्फ एंड्रॉइड और iOS के लिए मौजूद है। इस दौरान Jio Phone असल में KaiOS पर चलता है और ये गेम को सपोर्ट नहीं करता है। इसके अलावा Jio Phone में सिर्फ 512 MB की रैम रहती हैं और इस गेम को ज्यादा रैम की जरूरत होगी हैं।

Jio Phone की स्क्रीन काफी छोटी हैं और इसमें कीपेड मौजूद है। किसी भी तरह से इसके कंट्रोल्स का उपयोग नहीं किया जा सकता है। ऐसे में देखा जाए तो Free Fire को इस फोन पर खेलना नामुमकिन है।


नतीजा

ढेरों वेबसाइट और वीडियोस में जरूर Free Fire को Jio Phone पर खेलने के तरीकों के बारे में बताया जाता है। इसके बावजूद ऐसा कोई भी तरीका नहीं है और ये सभी जगहों पर नकली जानकारी दी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में रिडीम कोड्स का उपयोग करके मुफ्त में इनाम किस तरह हासिल कर सकते हैं?