Free Fire दुनिया का सबसे प्रसिद्व बैटल रॉयल गेम है, जो खिलाड़ियों को अनोखे पेट्स के विकल्प प्रदान करता है। गेम के अंदर DJ Alok सबसे ताकतवर कैरेक्टर है जिसमें ड्रॉप द बीट नाम की ताकत मौजूद है। अगर DJ Alok के साथ अनोखे पेट्स को पेयर करते हैं तो मैदान पर अच्छे किल्स कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 3 अनोखे पेट्स के बारे में बताने वाले हैं।
Free Fire में DJ Alok कैरेक्टर के साथ पेट्स जोड़ने के 3 अनोखे विकल्प
#1 - Detective Panda
Detective Panda में पांडा ब्लेसिंग नाम की ताकत मौजूद है। लेकिन DJ Alok में पहले ही HP बढ़ाने की ताकत मौजूद है परंतु यह काफी धीरे-धीरे HP बढ़ाता है। अगर DJ Alok को Panda के साथ पेयर करते हैं तो दुश्मन को मारने पर प्लेयर की 4HP से 10HP तक बढ़ती है, 10HP बढ़ाने के लिए पेट को लेवल 3 तक अपडेट करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में अनोखे पेट्स और गिल्ड नाम किस प्रकार बना सकते हैं।
#2 - Mr.Waggor

DJ Alok अपनी ताकत का उपयोग करके स्पीड मूवमेंट बढ़ाता है। ऐसे में Mr.Waggor काफी बेहतर पेट है जिसमें स्मूथ ग्लू नाम की ताकत मौजूद है। यह प्लेयर को मैदान पर ग्लू वॉल प्रदान करता है। इन ग्लू वॉल का उपयोग करके दुश्मन के सामने कवर बना सकते हैं उसके बाद आसानी से स्पीड मूवमेंट का उपयोग करके रोटेशन करें और दुश्मन को कील करें।
#3 - Falco

Free Fire के अंदर Falco में स्काईलाइन स्प्री नाम की ताकत मौजूद है। DJ Alok के साथ Falco काफी अग्रेसिव पेट है जो मैदान पर काफी फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि यह पेट खिलाड़ी की ग्लाइडिंग स्पीड को 15% से 25% तक बढ़ाता है, ऐसा करने से प्लेयर मैदान पर अच्छी जगह उतरकर हथियार ढूढ़कर आने वाले दुश्मन को आसानी से मार सकता है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 5 सबसे महंगे पेट्स जिन्हें खरीदने पर पैसा वसूल हो सकता है