Free Fire में अनोखे पेट्स और गिल्ड नाम किस प्रकार बना सकते हैं। 

Free Fire में अनोखे पेट्स और गिल्ड नाम
Free Fire में अनोखे पेट्स और गिल्ड नाम

वर्तमान में दुनिया का सबसे पसंदीदा बैटल रॉयल गेम Garena Free Fire है। इस गेम के अंदर एक गेम लगभग 15 मिनट तक चलता है जिसमें 50 प्लेयर्स हवाई जहाज से मैदान पर उतरते हैं। Free Fire को गूगल प्ले स्टोर पर 500+ मिलियन प्लेयर्स ने डाउनलोड किया है।

Ad

Free Fire के अंदर पेट्स और गिल्ड नाम का काफी ज्यादा महत्व है। हर खिलाड़ी गेम के अंदर अनोखे पेट्स और गिल्ड नाम बनाना चाहते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम अनोखे पेट्स और गिल्ड नाम कैसे बना सकते हैं बताने वाले हैं।


ये भी पढ़ें:- Free Fire में अग्रेसिव गेम खेलने के लिए 5 सबसे बेहतरीन पेट्स के विकल्प


Free Fire में अनोखे पेट्स और गिल्ड नाम किस प्रकार बना सकते हैं।

Image via Pinterest
Image via Pinterest

दरअसल, एंड्रॉइड और iOS डिवाइस के कीबोर्ड प्लेयर को फोंट्स और सिम्बॉल्स प्रदान नहीं करते हैं। इंटरनेट पर फेंसी और अनोखे नाम बनाने के लिए वेबसाइट मौजूद है जिन्हें खिलाड़ियों को उपयोग करना चाहिए। जैसे nickfinder.com, lingojam.com, fortnite.freefire-name.com, अपनी पसंद से किसी भी एक वेबसाइट का उपयोग करें।

Ad

गूगल पर जाकर वेबसाइट को सर्च करें, टेक्स्ट बॉक्स में एक नाम डालें। उस नाम से मिलते-जुलते अनोखे और स्टाइलिश नाम स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएंगे। अपनी पसंद से एक नाम का चयन करें, पेट्स और गिल्ड नाम में जाकर बदल सकते हैं।


Free Fire में गिल्ड नाम कैसे बदल सकते हैं?

गिल्ड नाम बदलने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करें:

  • गिल्ड आइकॉन पर क्लिक करें।
  • गिल्ड नाम के साइड मौजूद एडिट बटन पर क्लिक करें।
  • डायलॉग बॉक्स खुल जाएगा, टेक्स्ट बॉक्स में नया गिल्ड नाम डालें।
  • नीचे डायमंड बटन पर क्लिक करें। गिल्ड नाम बदल जाएगा।

नोट: Free Fire में गिल्ड नाम सिर्फ लीडर बटन सकता है।


Free Fire में पेट नाम कैसे बदल सकते हैं?

पेट नाम बदलने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले पेट टैब पर क्लिक करें।
  • पेट्स की लिस्ट खुल जाएगी, अपने पेट का चयन करें।
  • रिनेम बटन पर क्लिक करें।
  • डायलॉग बॉक्स खुल जाएगा, और टेक्स्ट बॉक्स में नया नाम डालना होगा।
  • उसके बाद डायमंड पर क्लिक करें, पेट का नाम बदल जाएगा।

नोट: यह आर्टिकल नए खिलाड़ियों के लिए है, परंतु कुछ लोगों को इन स्टेप्स के बारे में पहले से जानकारी पता हो सकती है। ये भी पढ़ें:- Free Fire में Codashop वेबसाइट से डायमंड्स का टॉप-अप कैसे करें?

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications