Free Fire के अंदर क्लैश स्क्वाड मोड सबसे फेमस है, जिसमें कैरेक्टर और पेट का कॉम्बिनेशन प्लेयर्स को सही मायने में बूयाह दिला सकता है। लेकिन, इन-गेम 40 कैरेक्टर्स और 15 पेट्स होने के कारण काफी सारे प्लेयर्स परेशान हो जाते हैं। दरअसल, Free Fire में सबसे फेमस DJ Alok कैरेक्टर है, जिसमें ड्रॉप द बीट नाम की ताकत मौजूद है, ये प्लेयर की मूवमेंट स्पीड को बढ़ाता है। खैर, इस आर्टिकल में हम DJ Alok के साथ पेट्स जोड़ने के 5 विकल्प पर नजर डालने वाले हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए DJ Alok के साथ पेट्स जोड़ने के 3 खास विकल्प
Free Fire के अंदर क्लैश स्क्वाड मोड में आसानी से बूयाह करने के लिए DJ Alok के साथ पेट्स जोड़ने के 5 सबसे अच्छे विकल्प
1) Rockie
Rockie में स्टे चील नाम की ताकत मौजूद है, ये कैरेक्टर के कुल डाउन टाइम को 6% से 15% तक कम करता है। क्लैश स्क्वाड मोड में DJ Alok को कुल डाउन टाइम जितना कम होगा, वह उतनी जल्दी ड्रॉप द बीट ताकत का उपयोग कर सकेगा।
2) Detective Panda

Free Fire के अदंर Detective Panda में पांडा ब्लेसिंग नाम की ताकत मौजूद है। ये पेट प्लेयर की HP को बढ़ाता है। DJ Alok क्लैश स्क्वाड मोड में दुश्मन को जैसे ही कील करेगा प्लेयर की 4HP से 10HP तक बढ़ सकती है।
3) Spirit Fox

Spirit Fox में वेल फेड नाम की ताकत मौजूद है। ये मैदान पर प्लेयर को एक्स्ट्रा HP प्रदान करता है। जैसे लेवल बढ़ती है एक्स्ट्रा HP ज्यादा प्रदान करता है। DJ Alok को 75HP से 85HP प्रदान करता है।
4) Dreki

Dreki में ड्रैगन ग्लेर नाम की ताकत मौजूद है। यह DJ Alok के साथ पेयर करने पर बेहतर विकल्प है, क्योंकि Dreki 10 मीटर के अंदर मौजूद दुश्मन को मेडिकिट का उपयोग करते हुए पता लगा लेता है। इसका इस्तेमाल करके अच्छे किल्स कर सकते हैं।
5) Beaston

Free Fire के अंदर Beaston में हेल्पिंग हैंड नाम की ताकत मौजूद है। ये पेट खिलाड़ियों को ग्लू वॉल, स्मोक, ग्रेनेड और फ्लैशबैग प्रदान करता है। इनका उपयोग करके दुश्मनों से बचा जा सकता है। उसके बाद हमला करें।
ये भी पढ़ें:- Ajjubhai (Total Gaming) की Garena Free Fire U ID, स्टैट्स, कुल कमाई, डिस्कॉर्ड लिंक और अन्य जानकारी