Free Fire में पिंग क्या है, और इसे किस प्रकार सही करें?

पिंग क्या है(image credit: ff.garena.com)
पिंग क्या है(image credit: ff.garena.com)

Garena Free Fire में पिंग का काफी महत्व है, इस गेम को दुनिया में अधिकांश लोगों के द्वारा खेला जाता है और कुछ खिलाड़ी पिंग के कारण परेशान होते रहते हैं। गेम के अंदर पिंग इंटरनेट कनेक्शन के कारण कम-ज्यादा होता रहता है। खैर, इस आर्टिकल में हम पिंग क्या है, और इसे किस प्रकार सही कर सकते हैं बताने वाले हैं।

Ad

ये भी पढ़ें:-Battlegrounds Mobile India के प्री-रजिस्ट्रेशन रिवार्ड्स और प्ले स्टोर लिंक


Free Fire में पिंग क्या है, और इसे किस प्रकार सही करें?

Free Fire में पिंग क्या है

खिलाड़ी के मोबाइल में उपलब्ध डेटा को Free Fire गेम तक पहुंचाने में लगा समय जिसे पिंग कहते हैं। यह इंटरनेट कनेक्शन पर निर्भर करता है। अगर मोबाइल में नेटवर्क कम मिल रहे हैं तो डेटा की स्पीड कम हो जाती है जिससे गेम का पिंग हाई हो जाता है और गेम लेग होने लगता है।


Free Fire गेम के अंदर पिंग किस प्रकार चैक करें।

Free Fire में पिंग कहा होता है
Free Fire में पिंग कहा होता है

Garena Free Fire के अंदर खिलाड़ी आसानी से पिंग को चैक कर सकता है, किसी भी एक मोड को चालू करें। उसके बाद, लेफ्ट साइड में उपर की और पिंग दिख जाएगा। जैसे वॉलपेपर में देख सकते हैं।

Ad

Free Fire में पिंग को किस प्रकार सही करें?

Free Fire खेलते समय हाई पिंग गेम को लेग करता है। निचे पिंग को सही करने के लिए कुछ तरिके मौजूद है जिसका पालन करके पिंग को सही किया जा सकता है।

#1 - बैकग्राउंड एप्लिकेशन बंद करें

सभी खिलाड़ियों के मोबाइल में उपलब्ध बैकग्राउंड एप्लिकेशन RAM और डेटा का कुछ हिस्सा लेती है जिसके कारण गेम के अंदर पिंग हाई हो जाता है और गेम लेग होता है। इसलिए सभी बैकग्राउंड एप्लिकेशन बंद करें।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में Detective Panda पेट के लिए स्टाइलिश नाम के विकल्प

#2 - VPN से खतरा

कुछ खिलाड़ी Free Fire में कम पिंग के लिए VPN डाउनलोड कर लेते हैं जिससे खिलाड़ी का एकाउंट बैन होने का खतरा होता है। इसलिए VPN डाउनलोड ना करें।

#3 - ISP बदलें

इन सभी तरीको के बाद भी पिंग कम नहीं होता है, तो खिलाड़ियों को ISP बदलना चाहिए, जिससे उनकी इंटरनेट स्पीड बढ़ सकती है।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications