Free Fire में फैक्ट्री चैलेंज को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस चैलेंजर में बरमुडा मैप के अंदर फैक्ट्री की छत पर लैंड करना होता है। इसके बाद 1v1 फाइट देखने को मिलती है। खिलाड़ी सिर्फ मुक्के या मिली हथियारों का उपयोग कर सकते हैं। अगर आपके पास बेहतर कैरेक्टर होगा तो आपको जरूर फायदा मिलेगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम फैक्ट्री चैलेंज के लिए कुछ शानदार कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में फैक्ट्री चैलेंज के लिए सबसे अच्छे कैरेक्टर्स कौन-से हैं?
#1 - Kla
Kla की मदद से फिस्ट का डैमेज 100% तक बढ़ जाता है। फैक्ट्री चैलेंज में आपको फिस्ट फाइट और मिली की ही जरूरत होगी। ऐसे में ये एक बेहतर विकल्प होगा। आप लेवल बढ़ाकर शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
#2 - DJ Alok

DJ Alok को काफी उपयोग किया जाता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आपको फैक्ट्री चैलेंज में फाइट्स के दौरान मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में लैंड करने के लिए 5 सबसे जबरदस्त हॉट ड्रॉप्स जिनका खिलाड़ियों को ध्यान रखना चाहिए
#3 - Kelly
Kelly की ताकत डैश है और आपकी स्पीड 1% बढ़ जाएगी। आपको यहां स्प्रिंटिंग में मदद मिलेगी। फैक्ट्री चैलेंज में मूवमेंट स्पीड बढ़ाकर आप फायदा उठा सकते हैं। लेवल बढ़ाने के बाद यह कैरेक्टर बेहतर बन जाता है।
#4 - K (Captain Booyah)

K को Free Fire में प्रोफेसर और जिउ-जित्सु का एक्सपर्ट बताया गया है। इसकी ताकत मास्टर ऑफ ऑल है। वो हर तीन सेकंड में 2 EP बढ़ाता है। हालांकि, मोड बदलने में 20 सेकंड्स लगते हैं। आपको फैक्ट्री चैलेंज में काफी फायदा मिलेगा।
#5 - Hayato

Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। इस कैरेक्टर से आपको आक्रमक तरीके से खेलने में फायदा मिलेगा।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इसे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में सस्ते फोन्स में आसानी से हेडशॉट लगाने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स