Garena Free Fire में रिवार्ड्स रिडिम्प्शन साइट से मुफ्त में इनाम हासिल करने को लेकर पूरी जानकारी

image via ff.garena.com ff4
image via ff.garena.com ff4

Free Fire के डेवलपर्स समय-समय पर अपने सोशल मीडिया हैंडल्स और लाइव स्ट्रीम्स के दौरान रिडीम कोड्स रिलीज करते हैं। खिलाड़ी इनका उपयोग करते हुए इनाम पा सकते हैं। कई लोगों को रिडीम कोड्स और रिडिम्प्शन साइट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होगी।

नोट: यह रिडीम कोड्स हर रीजन के लिए अलग-अलग होते हैं। ऐसे में अगर आप दूसरे रीजन का कोड उपयोग करेंगे तो वो काम नहीं करेगा।


Garena Free Fire में रिवार्ड्स रिडिम्प्शन साइट के बारे में जानकारी

Image via HIFI GAMING (YouTube)
Image via HIFI GAMING (YouTube)

रिडीम कोड्स का उपयोग करने के लिए खिलाड़ियों को Free Fire रिवार्ड रिडिम्प्शन साइट का उपयोग करना होगा। आप सर्च कर सकते हैं या फिर यहां क्लिक करें। साइट के अनुसार आपको लोग-इन करने से पहले इन चीज़ों का ध्यान रखना चाहिए:

  • रिडीम कोड्स की एक एक्सपाइरी डेट होती है। खिलाड़ी पुराना रिडीम कोड उपयोग नहीं कर सकते क्योंकि वो काम नहीं करते।

ये भी पढ़ें;- Free Fire में DJ Alok और Chrono की तरह 5 जबरदस्त कैरेक्टर्स जिनका खिलाड़ी इस्तेमाल कर सकते हैं

  • आपको लोग-इन करने से पहले अपना एकाउंट लिंक करना होगा क्योंकि गेस्ट एकाउंट इसपर काम नहीं करते।
  • अगर इनाम आपके अकउंट में आ गया है तो फिर आपको मेल सेक्शन में दिख जाएगा।

आपको यहां अपने Free Fire एकाउंट से लिंक आईडी से लोग-इन करना हैं। Facebook, Google, VK, Twitter, Apple ID और Huawei ID आदि तरीकों से लोग-इन कर सकते हैं। रिडिम्प्शन की प्रक्रिया होने के बाद 24 घंटे के अंदर ही इनाम आपके एकाउंट में आ जाएगा। आप इसे गेम के अंदर मौजूद मेल सेक्शन में से हासिल कर सकते हैं।

नोट: यह आर्टिकल नए खिलाड़ियों के लिए। कई लोगों के लिए यह जानकारी सामान्य होगी जबकि कुछ लोग इसके बारे में जानते भी नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें;- सस्ते फोन्स में Free Fire के अंदर सही तरह से हेडशॉट लगाने के लिए सबसे जबरदस्त सेंसिटिविटी सेटिंग्स

Edited by Ujjaval E-Sports