क्या Free Fire India की वापसी पर जायरोस्कोप का फीचर मिलेगा?

क्या Free Fire India में जायरोस्कोप का फीचर्स जोड़ा जाएगा?
क्या Free Fire India में जायरोस्कोप का फीचर्स जोड़ा जाएगा?

Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) के रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस टाइटल को खास तौर पर भारत के लिए बनाया जा रहा है। गेम की वापसी को लेकर गरेना ने लंबे समय से कोई जानकारी प्रदान नहीं की है। इस गेम को 5 सितंबर 2023 को लॉन्च करने का फैसला लिया गया था लेकिन डेवलपर्स ने गेम की रिलीज डेट को आधिकारिक रूप से आगे बढ़ा दिया था। FFI की वापसी पर प्रभावित करने वाले फीचर्स देखने को मिलेंगे। खैर, इस आर्टिकल में हम जायरोस्कोप को लेकर बात करेंगे, जो Free Fire India की वापसी पर जोड़ा जा सकता है।

Ad

क्या Free Fire India की वापसी पर जायरोस्कोप का फीचर मिलेगा?

Ad

Free Fire India को भारतीय गेमिंग कम्युनिटी के लिए बनाया जा रहा है। इस टाइटल को सिर्फ भारत देश के प्लेयर्स ही गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड करके खेल पाएंगे। हम सभी को अच्छे से जानकारी पता है कि BGMI में जायरोस्कोप का अनोखा फीचर मिल जाता है। इसका उपयोग करके मैदान पर विरोधियों को अच्छे से निशाना लगा सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकाल सकते हैं।

आपको बता दें, Free Fire के ग्लोबल वर्जन में जायरोस्कोप का फीचर नहीं प्रदान किया गया है। हालांकि, FFI को अलग तरीके से डिज़ाइन किया जा रहा है। इस वजह से खिलाड़ियों को जायरोस्कोप का फीचर मिल सकता है, जिसकी मदद से प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलेगा और मैच के दौरान विरोधियों को अच्छे से निशाना लगाने में कामयाब हो पाएंगे। उम्मीद है कि FFI की वापसी पर जायरोस्कोप का अनोखा फीचर मिल सकता है।

FFI के ब्रांड एम्बेसडर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बनाया गया है। इस वजह से गेम को अनोखे तरीके से बनाया जा रहा है और गेम का पहला प्रभाव खिलाड़ियों को आकर्षित करने वाला होगा। इस वजह से गेम की रिलीज में इतना ज्यादा समय लग रहा है लेकिन बहुत जल्द गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर गेम को डाउनलोड कर पाएंगे।

(नोट: इस आर्टिकल में जायरोस्कोप को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है। हालांकि, इस फीचर का खुलासा आधिकारिक रूप से नहीं किया गया है।)

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications