Free Fire का OB24 अपडेट आधिकारिक रूप से सामने आ गया है और इसके साथ गेम में काफी सारे बदलाव आ गए हैं। कुछ नए हथियार जोड़े गए हैं। इसके अलावा नया आइलैंड भी आया है और गेमप्ले में कुछ फीचर्स बढ़ाए गए हैं।
खिलाडी इस अपडेट को सीधा प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और iOS का उपयोग करने वाले इसे एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
मेन्टेन्स ब्रेक भी खत्म हो गया है और खिलाडी अब अपडेट कर सकते हैं। इस गेम को अपडेट करने पर खिलाड़ियों को कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। इस पैच में बताया गया है कि गेम में हिंदी भाषा का विकल्प डाल दिया गया है। इस आर्टिकल में हम हिंदी भाषा को इनेबल करने का तरीका जानेंगे।
Free Fire OB24 अपडेट के बाद हिंदी भाषा को कैसे इनेबल करें?
हिंदी भाषा को एक्टिव करने से भारतीय खिलाड़ियों को फीचर्स समझने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। इन स्टेप्स का पालन करके हिंदी भाषा को एक्टिव करें:
स्टेप 1: Garena Free Fire को खोलें और सेटिंग्स के विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 2: language के विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3: एक पेज खुलेगा और यहां आपको काफी भाषा दिखेगी। इसमें हिंदी भाषा को चुनें।
स्टेप 4: कन्फर्म करने के बाद गेम को रीस्टार्ट करें।
स्टेप 5: रीस्टार्ट करने के बाद गेम खुल जाएगा और इसके बाद सारी चीज़ें हिंदी में हो जाएगी।
इसके साथ ही अपडेट के साथ कुछ बग्स भी सही कर दिए गए हैं। इस वजह से जल्द ही इसे अपडेट करें।
ये भी पढ़ें;- Free Fire Max की ओपन बीटा टेस्टिंग एंड्राइड और iOS के लिए हुई शुरू