Free Fire को PC पर खेलने का सबसे आसान तरीका

(Image via ff.garena.com)
(Image via ff.garena.com)

Garena Free Fire एक प्रसिद्ध मोबाइल गेम है और पूरी दुनिया में इसे पसंद किया जाता है। इसके बावजूद कई लोग मोबाइल में इस गेम को सही तरह से खेल नहीं पाते हैं। साथ ही इसे PC में खेलना चाहते हैं। इसका PC के लिए कोई वर्जन नहीं है। इसके बावजूद आप एम्युलेटर्स की मदद से Free Fire का आनंद विंडोस में ले सकते हैं।


Free Fire को PC पर खेलने का सबसे आसान तरीका

(Image Credits Bluestacks)
(Image Credits Bluestacks)

BlueStacks सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला और सबसे फेमस एम्यूलेटर है। इसमें कई सारे जबरदस्त फीचर्स है और वो इसे खास बनाते हैं:

  • प्रीसेट्स पर नियंत्रण और उन्हें बदला जा सकता है।
  • आप अलग-अलग तरीके से चला सकते हैं।
  • आप एक बटन से रिकॉर्डिंग शुरू कर सकते हैं और इसका रिप्ले भी देख सकते हैं।
  • काफी ज्यादा FPS मौजूद है।
  • HD ग्राफिक्स मौजूद है।

ये भी पढ़ें:- जनवरी 2021 में Free Fire के अंदर आए सारे रिडीम कोड्स की पूरी लिस्ट


आप इन स्टेप्स का पालन करके Garena Free Fire को BlueStacks की मदद से अपने PC में डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1: आपको BlueStacks एम्यूलेटर को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड और इंस्टॉल करना है। आप यहां क्लिक करके सीधा वेब पेज पर जा सकते हैं।

Bluestacks की आधिकारिक वेबसाइट
Bluestacks की आधिकारिक वेबसाइट

स्टेप 2: एम्यूलेटर के इंस्टॉल होने के बाद गूगल प्ले स्टोर खोलें और ‘Free Fire’ सर्च करें।

स्टेप 3: गेम के रिजल्ट्स में से मुख्य गेम को चुनें और इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4: कुछ समय का इंतजार करें और गेम डाउनलोड होकर इंस्टॉल हो जाएगा। इसके बाद आप आसानी से PC में गेम को खेल सकते हैं।

youtube-cover

आप इन्हीं स्टेप्स की मदद से अन्य एम्युलेटर्स पर भी Free Fire को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके खेल सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire गिल्ड के लिए 60 सबसे अच्छे और स्टाइलिश नामों के विकल्प

Edited by Ujjaval E-Sports