Free Fire को लैपटॉप पर डाउनलोड कैसे करें 

Free Fire
Free Fire

Free Fire मोबाइल प्लेटफार्म पर सबसे ज्यादा खेले जाने वाला बैटल रॉयल गेम है। इस गेम को पूरी दुनिया द्वारा पसंद किया जाता है, जिसके गूगल प्ले स्टोर पर मिलियन्स में डाउनलोड किया गया है। साथ ही Free Fire को सस्ते मोबाइल पर आसानी से खेला जा सकता है। लेकिन कुछ खिलाड़ी इसे लैपटॉप पर खेलना पसंद करते हैं। इसलिए उन्हें लैपटॉप पर खेलने का तरीका पता नहीं होता है, तो वह ऑनलाइन तरिके देखते रहते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire को लैपटॉप पर कैसे खेले बताने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire को डाउनलोड किए बिना ऑनलाइन माध्यम से कैसे खेल सकते हैं ?


Free Fire को लैपटॉप पर कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Free Fire को लैपटॉप पर एम्यूलेटर की मदद से खेल सकते हैं, 'BlueStacks' खिलाड़ी के लिए एक अच्छा विकल्प है, जिसकी सहायता से लैपटॉप पर Free Fire को स्टेप-बाय-स्टेप डाउनलोड करके आसानी से खेला जा सकता है। निचे बताई गई स्टेप्स का पालन करें:

● खिलाड़ी को BlueStacks से आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसके लिए यहां क्लीक करें।

● आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड का बटन दीखेगा जिस पर क्लिक करें।

● डाउनलोड करने के बाद उसे आसानी से इंस्टॉल करें।

BlueStacks इंस्टॉल होने के बाद खिलाड़ी को उसे गूगल या जीमेल से लॉगिन करना पड़ेगा।

● उसके बाद खिलाड़ी को गूगल प्ले स्टोर में Free Fire सर्च करना पड़ेगा।

● रिजल्ट आने पर इंस्टॉल बटन पर क्लीक करें, ऐप का साईझ लगभग 500MB का होगा।

Free Fire in BlueStacks
Free Fire in BlueStacks

● डाउनलोड करने के बाद खिलाड़ी Free Fire को फेसबुक एकाउंट से लॉगिन करें।

● उसके बाद खिलाड़ी आसानी से लैपटॉप पर गेम खेल सकता है।

नोट: यह आर्टिकल Free Fire गेम को शुरुआत करने वाले खिलाड़ियों के लिए है

ये भी पढ़ें:- Free Fire को विंडोज पर एम्युलेटर द्वारा किस तरह से डाउनलोड करें?

Edited by निशांत द्रविड़