Free Fire के 5 कैरेक्टर्स जो असल जीवन के प्रसिद्ध सेलिब्रटी पर आधारित है

Image via ff.garena.com
Image via ff.garena.com

Free Fire में कैरेक्टर्स का काफी महत्व है। गेम में 30 से ज्यादा कैरेक्टर्स है। कुछ कैरेक्टर्स असल जीवन के लोगों पर आधारित है।

Ad

youtube-cover
Ad

Free Fire के 5 कैरेक्टर्स जो असल जीवन के प्रसिद्ध सेलिब्रटी पर आधारित है

#1 K

K character in Free Fire

K को Free Fire में प्रोफेसर और जिउ-जित्सु का एक्सपर्ट बताया गया है। इसकी ताकत Master of All है। वो हर तीन सेकंड में 2 EP बढ़ाता है। हालांकि, मोड बदलने में 20 सेकंड्स लगते हैं। लेवल 6 पर K आसानी से दो सेकंड में 2 EP बढ़ासकता है। इस वजह से ये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

Ad

खास खूबी: हर चीज़ के मास्टर


#2 Jai

Jai character in Free Fire

Jai गेम के नए नए कैरेक्टर्स में से एक है और ये काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो रहा है। असल में ये बॉलीवुड एक्टर ह्रितिक रोशन पर आधारित है और ये Free Fire में पहला भारतीय कैरेक्टर है।इसकी ताकत रैगिंग रीलोड है। इसके चलते एमो में आपको फायदा होगा। हर हथियार के लिए अलग खासियत है। देखा जाए तो एमो की कमी होने के बाद भी आप आसानी से स्क्वाड को खत्म कर सकते हैं।

Ad

खास खूबी: रैगिंग रीलोड


#3 Jota

Jota character in Free Fire

Jota का कैरेक्टर प्रसिद्ध इंडोनेशियाई एक्टर Joe Taslim पर आधारित है। Jota असल में Free Fire में सबसे अच्छे कैरेक्टर्स में से एक है। इसकी ताकत सस्टेन्ड रेड्स और इससे आपको SMG या शॉटगन से हर एक किल पर HP मिलती है। साथ ही 5 सेकंड्स का छोटा कूलडाउन ही देखने को मिलता है। इससे दुश्मनों के खिलाफ आपको फायदा होता है।

Ad

खास खूबी: सस्टेन रैड्स


#4 Alok

Alok character in Free Fire

Alok नाम का कैरेक्टर प्रसिद्ध DJ Alok Petrillo पर आधारित है। DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं।

Ad

खास खूबी: ड्राप द बीट


#5 Chrono

Chrono character in Free Fire

क्रिस्टिआनो रोनाल्डो का कैरेक्टर Free Fire में संभावित रूप से 19 दिसंबर को आने वाला है। दरअसल ये ऑपरेशन क्रोनो के साथ रिलीज किया जा सकता है। इस कैरेक्टर के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आयी है।

Ad

खास खूबी: टाइम टर्नर

ये भी पढ़ें;- Free Fire ने प्रसिद्ध फुटबॉल प्लेयर क्रिस्टिआनो रोनाल्डो के साथ की पार्टनरशिप

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications