प्रसिद्ध ईस्पोर्ट्स संस्था Marcos Gaming ने Free Fire का भारतीय रोस्टर घोषित किया

Marcos Gaming
Marcos Gaming

कुछ दिनों पहले Force One Esports ने अपना Free Fire रोस्टर घोषित किया था। अब एक और अन्य प्रसिद्ध भारतीय ईस्पोर्ट्स संस्था Marcos Gaming ने भी आने वाली प्रतियोगिताओं को देखते हुए अपने Free Fire रोस्टर की घोषणा की।

ये घोषणा उनके सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा सामने आयी जहां उन्होंने बया कि वो Team Old Skool के साथ कोलैब कर रहे हैं, जिसे Free Fire India Championship 2020 में 8वां स्थान मिला था।

Marcos Gaming Esports का भारतीय Free Fire रोस्टर

ये रहे Marcos Gaming के सदस्य:

#1. - MG AAYUSH

#2. - MG SIMAR

#3. - MG KINGAMIT

#4. - MG ALEXS

#5. - MG CR7

Marcos Gaming असल में एक भारतीय ईस्पोर्ट्स संस्था है जिसे सुधीर कुलरिआ और अखिल कावुतुरु ने बताया है। ये संस्था Clash of Clans और PUBG Mobile के ईस्पोर्ट्स सिन में नाम बना चुकी हैं। Free Fire 2020 में दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया गेम है। साथ ही ये हर तरह के फोन्स के साथ आसानी से चल जाता है।

ये भी पढ़ें:- प्रसिद्ध ईस्पोर्ट्स संस्था Force One Esports ने Free Fire का भारतीय रोस्टर घोषित किया

Free Fire Esports में पिछले कुछ समय से काफी ज्यादा सुधार आया है। हाल ही में Free Fire Continental Series Asia (FFCS Asia) ने लगभग 2.5 मिलियन व्यूअर हासिल किये। इसके साथ ही उन्हें 8 लाख तक औसत व्यूअरशिप मिली है। हिंदी स्ट्रीमिंग 1.5 मिलियन व्यूअर तक गयी थीं। Free Fire India Esports ने अगले साल के लिए कई बड़ी प्रतियोगिताएं तय की है।

इस गेम को ईस्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2020 में मोबाइल गेम ऑफ द ईयर का इनाम मिला था। इस दौरान उन्होंने PUBG Mobile, COD Mobile और Clash of Clans जैसे गेम्स को हराया था।

ये भी पढ़ें:- Total Gaming का Free Fire रोस्टर: इन-गेम ID, स्टैट्स, K/D रेश्यो और अन्य जानकारी

Edited by Ujjaval E-Sports