Free Fire के OB24 अपडेट में आयी Parafal गन से जुडी छोटी-बड़ी जानकारी

नई गन Parafal (Image Credits: Free Fire)
नई गन Parafal (Image Credits: Free Fire)

Free Fire में कुछ समय पहले ही एक नया अपडेट आ गया है। ये काफी बड़ा अपडेट साबित हुआ क्योंकि में दो बड़ी और मुख्य गन्स जुड़ गयी है। Free Fire में मुख्य रूप से असॉल्ट राइफल्स (AR) और सबमशीन गन्स (SMGs) का उपयोग किया जाता है।

Free Fire के OB24 अपडेट के साथ गेम में एक और AR बढ़ चुकी है और इस गन को चलाने के लिए हर कोई उत्साहित है। दरअसल, इसका नाम Parafal है। इस आर्टिकल में हम इस नए हथियार के स्टैट्स, डैमेज और सारी अन्य जानकारियां के बारे में बात करने वाले हैं।


Free Fire के OB24 अपडेट में आयी Parafal गन से जुडी छोटी-बड़ी जानकारी

Parafal को Free Fire में नए अपडेट के साथ लाया गया है और ऐसे में इसे काफी कम लोगों ने अबतक उपयोग किया होगा। खैर, आइये स्टैट्स पर एक नजर डाल लेते हैं।

ये भी पढ़ें: - Free Fire में डिटेक्टिव पांडा के लिए कुछ बढ़िया और अनोखे नाम

स्टैट्स:

ये रहे हथियार के स्टैट्स:

  • डैमेज: 48
  • मैगजीन: 30
  • रेट ऑफ फायर: 0.245

अटैचमेंट्स: मज़ल,स्टॉक, ग्रिप, मैगज़ीन और स्कोप

इस गन के अन्य स्टैट्स इस समय बताना सम्भव नहीं है लेकिन आधिकारिक रूप से इस बारे में पता चल सकता है।


ये गन कहाँ मिलेगी?

इस गन को क्लासिक और क्लैश स्क्वाड में जोड़ा जाने वाला है। Parafal के अलावा गेम में Flamethrower नाम के हथियार को भी जोड़ा गया है, लेकिन खराब बात ये है कि ये हथियार सिर्फ ट्रेनिंग ग्राउंड्स में मौजूद रहेगा। इसके साथ ही कुछ अन्य हथियारों में भी सुधार किये गए हैं, जैसे M14 आदि। उम्मीद है कि ये नई AR गन किसी को भी निराश नहीं करेंगी।

ये भी पढ़ें: - Free Fire के नए अपडेट को गूगल प्लेस्टोर या ऐप स्टोर पर से किस तरह डाउनलोड करें?

Edited by Ujjaval E-Sports