PUBG Mobile Lite vs Free Fire: 5 बड़े फर्क जिनके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए

Image via Sportskeeda
Image via Sportskeeda

Garena Free Fire और PUBG Mobile Lite दोनों ही गेम को पूरी दुनिया में खेला और पसंद किया जाता है। उनके बीच हमेशा ही तुलना देखने को मिलती हैं। इस आर्टिकल में हम दोनों ही गेम के बीच मौजूद मुख्य अंतर के बारे में जानेंगे। साथ ही पता लगाएंगे कि किन जगहों पर कौनसा गेम बेहतर है।


PUBG Mobile Lite vs Free Fire: 5 बड़े फर्क जिनके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए

#1 गेमप्ले

Image via pocket gamer
Image via pocket gamer

Free Fire में 50 खिलाडी एक मैच में मौजूद रहते हैं और PUBG Mobile Lite में 60 खिलाडी मौजूद रहते हैं। Free Fire असल में PUBG Mobile Lite से थोड़ा तेज है। हालांकि, दोनों ही गेम काफी बेहतर है और उनका स्टाइल मिलता-जुलता है।


#2 ग्राफिक्स

Image via Fossbytes
Image via Fossbytes

PUBG Mobile Lite असल में Free Fire से बेहतर नजर आता हैं। PUBG Mobile Lite की डिटेलिंग काफी अच्छी है वहीं Free Fire एक कार्टून की फिल देता है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire के लिए मुफ्त में डायमंड्स हासिल करने के 3 सबसे आसान तरीके


#3 गेम मोड्स

Image via blue stacks
Image via blue stacks

PUBG Mobile Lite में क्लासिक, आर्केड और इवोग्राउंड के रूप में तीन मोड्स उपलब्ध है। Free Fire में रैंक गेम, क्लासिक, क्लैश स्क्वाड, किल्स सिक्योरेड समेत ढेरों मोड्स मौजूद है।


#4 हथियार

Image via zilliongamer
Image via zilliongamer

PUBG Mobile Lite और Free Fire के हथियारों के स्टेटस अलग-अलग है। दोनों में हर तरह से वेपन्स है। PUBG Mobile Lite में Free Fire के मुकाबले गन्स का उपयोग करना काफी आसान और बेहतर अनुभव देता है।


#5 कैरेक्टर्स

Image via Ankur Sharma | YouTube
Image via Ankur Sharma | YouTube

Free Fire में अलग--अलग ताकत के साथ ढेरों कैरेक्टर्स मौजूद रहते हैं। PUBG Mobile Lite में कोई भी कैरेक्टर्स नहीं रहते हैं।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile vs Free Fire: दोनों गेम्स में 5 प्रमुख और सबसे बड़े अंतर