Stalwart Esports ने Free Fire India Championship 2020 के ग्रैंड फाइनल्स में मौजूद Sixth Sense को अपने साथ जोड़ा

Stalwart Esports
Stalwart Esports

Stalwart Esports विदेश की एक बड़ी प्रोफेशनल गेमिंग टीम है और आखिर उन्होंने भारत में अपना Free Fire रोस्टर चुन लिया है। कुछ समय पहले ही इससे जुडी घोषणाएं ट्विटर पर देखने को मिली

इस बड़ी संस्था ने Free Fire India Championship 2020 के ग्रैंड फाइनल्स में मौजूद Sixth Sense को अपने साथ जोड़ लिया है। ग्रैंड फाइनल्स की शुरुआत 18 अक्टूबर 2020 से होने वाली है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में मौजूद CG15 गन का डैमेज, स्टैट्स, लोकेशन और अन्य जानकारी

हम Free Fire की कम्पीटीटिव लाइनअप ला चुके हैं। बहुत सारे लोग हमसे Free Fire ईस्पोर्ट्स में कदम रखने के बारे में कह रहे थे। इस एडिशन से हमें उम्मीद है कि हम Free Fire ईस्पोर्ट्स में शानदार प्रदर्शन करेंगे। ये लड़के free fire indian championship 2020 में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और ऐसे में उनसे अच्छे प्रदर्शन की एक बार फिर उम्मीद होगी। हम उनके साथ अपने सफलताएं बढ़ाने के लिए आगे देख रहे हैं। ये बूयाह का समय है। आप इन्हें FreeFire indian championship 2020 के ग्रैंड फाइनल्स में में 50 लाख रूपये और चैंपियन के टैग के लिए लड़ते हुए देखेंगे।

Stalwart Esports का Free Fire इंडिया रोस्टर

  1. STE Iluminati
  2. STE Indro
  3. STE Mr. Jay
  4. STE Ginotra
  5. STE Barcaboi
  6. STE Nivesh
  7. STE Hayley

Stalwart Esports ने हाल ही में PUBG Mobile Club Open Fall 2020 में अपनी ताकत दिखाई थी और वो दूसरे स्थान पर आए थे। साथ ही उन्हें PMPL South Asia Season 2 के लिए मौका मिलता था। उम्मीद है कि वो Free Fire में भी उसी तरह धमाका करे और अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित करें।

ये भी पढ़ें:- Free Fire India Championship 2020 ग्रैंड फाइनल्स की इनामी राशि और अन्य बड़ी जानकारी