क्या Free Fire India की वापसी पर Thala कैरेक्टर DJ Alok को टक्कर देगा?

Free Fire India की वापसी पर Thala नाम का अनोखा कैरेक्टर आएगा
Free Fire India की वापसी पर Thala नाम का अनोखा कैरेक्टर आएगा

Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) की वापसी को लेकर फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है। गेम को 5 सितंबर 2023 को लॉन्च करने का ऐलान किया गया था लेकिन डेवलपर्स ने गेम की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया था। आपको बता दें, लगभग 1 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका हैं लेकिन गेम को रिलीज करने को लेकर आधिकारिक रूप से तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। गेम की वापसी पर Thala नाम का अनोखा कैरेक्टर भी शामिल किया जाएगा, जिसका अपडेट गरेना ने खुद दिया है। खैर, इस आर्टिकल में हम क्या FFI की वापसी पर Thala कैरेक्टर DJ Alok को टक्कर देगा, पूरी जानकारी बताने वाले हैं।

Ad

क्या Free Fire India की वापसी पर Thala कैरेक्टर DJ Alok को टक्कर देगा?

youtube-cover
Ad

Free Fire India का ट्रेलर आधिकारिक रूप से एक महीने पहले लॉन्च किया गया था। यह ट्रेलर सिर्फ 16 सेकेंड्स का बनाया गया है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की खास झलक देखने को मिलती है।

आपको बता दें, महेंद्र सिंह धोनी को गेम का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। हालांकि, गेम की वापसी पर धोनी पर आधारित Thala नाम का अनोखा कैरेक्टर देखने को मिलेगा। इस कैरेक्टर का खुलासा आधिकारिक रूप से कर दिया गया है। फिलहाल कैरेक्टर की ताकत का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी एक दिग्गज खिलाड़ी है। इस वजह से Thala में अनोखी ताकत देखने को मिल सकती है।

सभी खिलाड़ियों के मन में अलग-अलग प्रकार के सवाल उठ रहे हैं कि Free Fire India की वापसी पर Thala कैरेक्टर DJ Alok को टक्कर देगा। यह गेम खास तौर पर भारत के लिए बनाया जा रहा है। इस वजह से Thala में अनोखी ताकत देखने को मिलेगी, जो DJ Alok को टक्कर देने में कामयाब हो सकती है।

(नोट: इस आर्टिकल में Thala कैरेक्टर और DJ Alok को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है, जिसका खुलासा गेम की वापसी पर पता चलेगा।)

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications