Garena ने Free Fire India के रिलीज में देरी को लेकर क्या कहा?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire India Image Credit ff.garena.com

Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) को लेकर फैंस बहुत उत्साहित थे और हर कोई 5 सितंबर का इंतजार कर रहा था। हालांकि, डेवलपर्स ने रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है और अभी यह भी नहीं बताया है कि कब इसे रिलीज किया जाने वाला है। यह चीज़ सभी को पता है कि गेम के रिलीज में समय लगेगा लेकिन बहुत कम लोगों को आधिकारिक स्टेटमेंट के बारे में जानकारी है। इस आर्टिकल में हम डेवलपर्स द्वारा दी गई आधिकारिक स्टेटमेंट पर एक नज़र डालेंगे।


Garena ने Free Fire India के रिलीज में देरी को लेकर क्या कहा?

Garena ने भारत के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट डाली। उन्होंने फोटो में अनाउंसमेंट लिखा और कैप्शन द्वारा उन्होंने मुख्य जानकारी दी। उन्होंने लिखा,

हम हमारी भारतीय कम्युनिटी द्वारा Free Fire India के ऐलान को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखकर बहुत ज्यादा खुश हैं। यह चीज़ तय करने के लिए कि फैंस को शुरुआत से ही Free Fire India में सबसे ज्यादा अच्छा अनुभव मिलें, कम गेम के रिलीज को कुछ और हफ्तों के लिए आगे बढ़ा रहे है। हम गेमप्ले में सुधार करने के साथ ही Free Fire India के अनुभव को स्थानीय जगह के अनुसार बनाने के लिए भी समय ले रहे हैं।

Garena ने आगे फैंस को इतना सपोर्ट देने के लिए धन्यवाद भी कहा था। उन्होंने आगे लिखा,

"हम हमारी Free Fire India कम्युनिटी को इतना एपोर्ट देने के लिए धन्यवाद कहना चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि आप लोग हमारे साथ बने रहेंगे। जब तक हम आपके लिए बैटल रॉयल का एक तगड़ा अनुभव लेकर आने पर काम करेंगे।"

आप नीचे डेवलपर्स की इंस्टाग्राम पोस्ट देख सकते हैं:

डेवलपर्स ने गेम की वापसी के ऐलान के बाद रिलीज डेट बहुत ज्यादा करीब रख दी थी। ऐसे में अगर गेम आता, तो शायद फैंस का अनुभव खराब होता। अब समय लेकर गेम को रिलीज किया जाएगा और बेहतरीन चीज़ों को उम्मीद की जा सकती है

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment