Free Fire में Groza गन कहां से हासिल करें?

Free Fire में Groza गन कैसे हासिल करें
Free Fire में Groza गन कैसे हासिल करें

Garena Free Fire दुनिया का सबसे फेमस गेम है, जिसे पूरी दुनिया में अधिकांश खिलाड़ियों के द्वारा खेला जाता है। यह गेम लोगों को अच्छे फीचर्स प्रदान करता है। वहीं Free Fire ईस्पोर्ट्स की दुनिया में सबसे प्रभावित करने वाला गेम बन गया है।

Ad

यह गेम गूगल प्ले स्टोर पर 2018 में लॉन्च किया गया था। इस समय Free Fire को 500+ मिलियन से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। Garena के डेवेल्पर्स खिलाड़ियों का मनोरंजन बढ़ाने के लिए समय-समय पर अपडेट लाते रहते हैं। बात करें Free Fire के अंदर मौजूद हथियार की तो सबसे ताकतवर Groza गन को कहां जाता है। लेकिन, नए खिलाड़ियों को पता नहीं होता है की Groza को किस जगह से हासिल किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम गेम के अंदर Groza को कहां से हासिल करें बताने वाले वाले हैं।

ये भी पढ़े:- Free Fire में submachine गन क्या है?


Free Fire में Groza गन कहां से हासिल करें?

Image via ff.garena.com
Image via ff.garena.com

Garena Free Fire में Groza गन को सबसे फेमस असॉल्ट राइफल कहां जाता है। यह दुश्मन को बेहद ज्यादा डैमेज देती है इस गन का उपयोग करके आसानी से 1vs4 क्लच किया जा सकता है। Groza क्लोज रेंज और लॉन्ग रेंज दोनों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली AR गन है। लेकिन यह क्लोज रेंज में काफी हद तक फायदा देती है बल्कि लॉन्ग रेंज में खिलाड़ियों से इस गन का रिकोईल कंट्रोल नहीं होता है।

Ad

इन-गेम Groza गन को सभी खिलाड़ी एयरड्रॉप की सहायता से हासिल कर सकते हैं मैप के अंदर हवाई जहाज से एयरड्रॉप आता है जिसमें ताकतवर गन्स मिलती है। लेकिन, Groza खिलाड़ियों को मैदान पर या फिर घरों में नहीं मिल सकती है। यह सिर्फ एयरड्रॉप से ही हासिल कर सकते हैं।

Groza का उपयोग करके आसानी से दुश्मनो पर रश किया जा सकता है। क्योंकि यह गन ज्यादा ताकतवर होती है। अगर दुश्मन ने ड्रॉप लूटकर Groza हासिल कर ली तो खिलाड़ी उसे कील करके क्रेट से Groza हासिल कर सकता है।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications