Free Fire India के अलावा किस देश के पास Garena के गेम का खास वर्जन मौजूद है?

Free Fire India Image Credit ff.garena.com
Free Fire India Image Credit ff.garena.com

Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) के रिलीज का इंतजार हर कोई कर रहा है। भारत के लिए खास वर्जन आ रहा है। सभी जगहों पर गेम का ग्लोबल वर्जन मौजूद है। हालांकि, भारत सिर्फ दूसरा देश बना है, जिसके लिए Garena ने गेम का खास वर्जन जारी करने का फैसला लिया है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि भारत के अलावा किस देश में Free Fire का खास वर्जन मौजूद है।

Ad

Free Fire India के अलावा किस देश के पास Garena के गेम का खास वर्जन मौजूद है?

youtube-cover
Ad

Free Fire India के रिलीज का ऐलान पिछले महीने के अंत में देखने को मिला था। बताया गया था कि भारत में कुछ बदलावों के साथ खास वर्जन आएगा। डेवलपर्स ने दावा किया था कि यह अलग होगा और भारत के हिसाब से खास फीचर्स लाए जाएंगे। अभी तक गेम आया नहीं है और इसकी पिछली रिलीज डेट (5 सितंबर 2023) को आगे बढ़ा दिया गया था

भारत पहला देश नहीं है, जहां Garena द्वारा अपना खास वर्जन जारी किया जा रहा है। आपको बता दें कि पहले वियतनाम देश के लिए भी एक अलग वर्जन मौजूद है। दरअसल, दिसंबर 2017 में वहां पर Free Fire - Tôi Muốn Sống नाम का गेम जारी किया गया था। इसमें Tôi Muốn Sống का अर्थ है कि "मैं जीना चाहता हूं।"

यह वर्जन अभी भी वहां पर मौजूद है और इसे उनके देश के हिसाब से डिजाइन किया गया है। आपको बता दें कि इस गेम में कुछ खास और अनोखे फीचर्स भी हैं। दरअसल, डेवलपर्स द्वारा बनाए गए इस वर्जन में वियतनाम की भाषा में वॉइस एक्टिंग की गई है। साथ ही यहां पर वियतनामी भाषा को सेट करने का विकल्प भी है और देश से जुड़ी संस्कृति की छाप भी नज़र आती है। Garena ने उसी तरह से भारत के लिए भी वर्जन को तैयार करने का फैसला किया है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications