Free Fire India को भारतीय सरकार ने रिलीज की अनुमति क्यों दी? जानिए सबसे बड़ी वजह

Free Fire India Image Credit ff.garena.com
Free Fire India Image Credit ff.garena.com

Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) की जल्द ही भारत में एंट्री होगी। आपको बता दें कि पिछले साल भारतीय सरकार ने Free Fire समेत ढेरों अन्य ऐप्स को बैन किया था। फरवरी 2022 के बाद से ही फैंस गेम की वापसी का इंतजार कर रहे थे और अब इतने महीनों बाद आखिर सभी की इच्छा पूरी होने वाली है। भारतीय सरकार ने गेम में कुछ बदलावों को पुश किया और इसके बाद ही Free Fire के भारतीय वर्जन का ऐलान हुआ है।

Ad

भारतीय सरकार ने Free Fire India के रिलीज की अनुमति दी क्यों दी?

Free Fire को जब बैन किया गया था, तो इसका सबसे बड़ा कारण डाटा की सुरक्षा को बताया गया था। यह मानना था कि भारतीय खिलाड़ियों के डाटा पर खतरा है और इससे बड़ा नुकसान हो सकता था। ऐसे में गेम को बैन किया गया था और अब Free Fire India की वापसी होगी, तो फिर कुछ बड़े कारणों से भारतीय सरकार द्वारा इसे अनुमति मिली होगी।

डेवलपर्स ने असल में भारतीय वर्जन को लाने के लिए Yotta के साथ पार्टनरशिप की है। असल में यह डाटा की सुरक्षा से जुड़ी संस्था है। Garena ने उनके साथ साझेदारी करते हुए भारतीय लोगों के डाटा की सुरक्षा का जिम्मा उठाया है। इसका सीधा अर्थ है कि भारत में डाटा रहने वाला है और ऐसे में किसी को भी खतरा नहीं होगा।

भारतीय सरकार की सबसे बड़ी समस्या को हल कर दिया गया है। इसी वजह से गेम की वापसी हो रही है। हालांकि, Free Fire को लाने के बजाय भारत के लिए खास वर्जन को रिलीज किया जाने वाला है। इसमें उम्र की सीमा और खरीदी की लिमिट समेत ढेरों चीज़ें शामिल हैं। इसी कारण ग्लोबल वर्जन से इसे अलग रखा गया है और खास फीचर्स के साथ भारत में गेम आने वाला है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications