क्या Free Fire India के रिलीज के बाद MAX वर्जन को बंद कर दिया जाएगा?

Free Fire India Image Credit ff.garena.com
Free Fire India Image Credit ff.garena.com

Free Fire India: फ्री फायर (Free Fire) को भारत में फरवरी 2022 में बैन किया गया था। इसके बाद कई सारे लोग निराश थे लेकिन अच्छी बात यह थी कि गेम का MAX वर्जन आसानी से उपलब्ध था। इस वर्जन को बहुत ज्यादा पसंद किया जाने लगा और यह भारत में मुख्य रूप से खेला जाने लगा।

Ad

अब भारत में Free Fire India की एंट्री का ऐलान देखने को मिल गया है और ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि भारत के लिए आने वाले खास वर्जन के बाद MAX को बंद किया जाएगा, या नहीं। इस आर्टिकल में हम उससे जुड़ी जानकारी पर नज़र डालने वाले हैं।

क्या Free Fire India के रिलीज के बाद MAX वर्जन को बंद कर दिया जाएगा?

Ad

MAX को बहुत ज्यादा पसंद किया गया लेकिन इसे Garena द्वारा कई सारी जगहों पर बंद कर दिया गया। असल में डेवलपर्स ने इस गेम को खास ग्राफिक्स और अलग तरह का अनुभव देने के लिए जारी किया था लेकिन यह उतना ज्यादा लोकप्रिय नहीं हुआ। इसी वजह से डेवलपर्स ने कई देशों में इस गेम को बंद कर दिया।

Garena ने कारण बताते हुए कहा कि वो असल में मुख्य वर्जन (Free Fire) पर पूरी तरह से ध्यान देना चाहते हैं। लगातार यह गेम कई जगहों पर बंद हो गया क्योंकि मुख्य वर्जन उपलब्ध था। हालांकि, भारत में मुख्य वर्जन बैन था और इसी वजह से MAX को सभी ने उपयोग किया। अभी यह वर्जन सिर्फ भारत, वियतनाम, बोलीविया और मलेशिया में ही उपलब्ध है।

बाकी सभी मुख्य देशों में इसे बंद कर दिया गया है। जब भारत में Free Fire India की आधिकारिक तौर पर एंट्री होगी, तो काफी ज्यादा संभावनाएं हैं कि इस MAX वर्जन को बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, डेवलपर्स गेम का पूरा डाटा और प्लेयर्स की आईडी को भारतीय वर्जन में शिफ्ट कर सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications