Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) असल में ग्लोबल वर्जन से अलग रहने वाला है। इसे भारत के लिए बनाया जा रहा है और इसमें देश से जुड़े कुछ खास फीचर्स रहेंगे। हालांकि, गेम के ज्यादातर फीचर्स ग्लोबल वर्जन की तरह हो सकते हैं। फैंस के मन में सवाल है कि ग्लोबल वर्जन के इवेंट्स भारतीय वर्जन में भी आएंगे, या नहीं। इसलिए इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि क्या ग्लोबल वर्जन के इवेंट्स Free Fire India में भी देखने को मिलेंगे।Free Fire India में ग्लोबल वर्जन के खास इवेंट्स आएंगे या नहीं? View this post on Instagram Instagram Postभारतीय वर्जन को कुछ अलग-अलग शर्तें जोड़ने के बाद लाया जा रहा है। इस गेम में कुछ चीज़ों पर लिमिट लगी हुई है और इसका सर्वर अलग रहेगा। साथ ही गेम में भारत से जुड़ी चीज़ें जोड़ी जाएंगी। ऐसे में भारत के त्योहारों और अन्य चीज़ों से जुड़े इवेंट्स को भी शामिल किया जाएगा। इसी वजह से फैंस के मन में अलग-अलग तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्लोबल वर्जन में आने वाले इवेंट्स हर देश के सर्वर पर नज़र आते हैं और पूरी दुनिया में उन इवेंट्स को खेला जा जाता है। भारत, वियतनाम के बाद दूसरा देश है, जिसके लिए खास वर्जन आ रहा है। इसी वजह से इवेंट्स को लेकर संशय है। आपको बता दें कि ग्लोबल वर्जन के सभी मुख्य इवेंट्स भारतीय वर्जन भी देखने को मिलेंगे। View this post on Instagram Instagram Postजब मुख्य वर्जन को भारत में बैन किया गया था, तो Free fire MAX में चीज़ें शिफ्ट की गई थी। इसी बीच मुख्य वर्जन में आने वाले इवेंट्स और चीज़ों को इसमें शामिल किया गया था। उसी तरह ग्लोबल वर्जन में आने वाले सभी इवेंट्स भारतीय वर्जन में भी देखने को मिलेंगे। हालांकि, अगर कोई इवेंट एक सर्वर पर आधारित रहा, तो फिो उसे शायद भारतीय वर्जन में जगह नहीं मिलेगी। उदाहरण के लिए, अगर MENA रीजन के लिए कोई इवेंट आता है, तो उसकी भारत में एंट्री नहीं होगी। भारतीय फैंस के लिए दोगुना फायदा होगा क्योंकि ग्लोबल वर्जन के इवेंट्स के साथ ही भारत से जुड़े इवेंट्स को भी जगह मिलेगी।