धनिया पानी के 3 फायदे और 2 नुकसान - Dhaniya Pani Ke Fayde Aur Nuksan

धनिया पानी के 3 फायदे और 2 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
धनिया पानी के 3 फायदे और 2 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

धनिया (coriander) हर भारतीय रसोई में किसी ना किसी रूप में प्रयोग किया जाता हैं। धनिया में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसका उपयोग आमतौर पर रसोई में मसालों के रूप में किया जाता है। धनिया के पत्तों से लेकर इसके बीज तक सभी का उपयोग भारतीय खानों में किया जाता रहा है। लेकिन इसके औषधीय गुण भी हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। धनिया पेट से संबंधित सभी समस्याओं के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह कब्ज, गैस, अपच और आंतों से जुड़ी समस्याओं के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। धनिया के पानी को मूत्र वर्धक माना जाता है, इसका इस्तेमाल मूत्र से जुड़े रोगों में लाभदायक होता है। धनिया का पानी सुबह खाली पेट पीने से बाल त्वचा और इम्यून सिस्टम के लिए बहुत ही गुणवान होता है। धनिया के पानी में विटामिन C, मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। इस लेख में धनिया के पानी के फायदे और नुकसान बताये गए हैं।

धनिया पानी के 3 फायदे और 2 नुकसान

धनिया पानी के फायदे : Benefits of Coriander Water In Hindi

1. बालों के लिए लाभदायक (Beneficial for hair)

धनिया के पानी का सेवन बालों को मजबूती प्रदान करता है। धनिया में उपलब्ध विटामिन C बालों के लिए बेहद लाभदायक होता है। प्रतिदिन सुबह खाली पेट धनिया के पानी का इस्तेमाल टूटते और कमजोर बालों के लिए लाभदायक होता हैं।

2. त्वचा के लिए लाभकारी (Beneficial for skin)

त्वचा के लिए धनिया का पानी बहुत ही लाभदायक होता है। धनिया में उपलब्ध आयरन एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुण पाए जाते हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। प्रतिदिन सुबह खाली पेट धनिया के पानी का इस्तेमाल करने से हमारी त्वचा चमकदार और साफ़ होती है। चेहरे पर कील-मुहांसे निकलने जैसी समस्याओं में धनिया का पानी बहुत ही फायदेमंद होता है।

3. इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार (Helpful in boosting immunity)

प्रतिदिन सुबह खाली पेट धनिया के पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। यह हमारे शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में शक्ति प्रदान करता है। धनिया में उपलब्ध एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण हमारे शरीर की इम्युनिटी को अधिक मजबूती प्रदान करते हैं।

धनिया पानी के नुकसान : Disadvantages of Coriander Water In Hindi

1. डायबिटीज जैसी बीमारी से पीड़ित लोगों को धनिया के पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि धनिया के पानी का इस्तेमाल करने से ब्लड शुगर में कमी आ जाती है जो डायबिटीज के रोगियों के लिए हानिकारक हो सकता है।

2. एलर्जी होने पर या ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर धनिया के पानी के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।