गाय का घी खाने के फायदे

गाय का घी खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
गाय का घी खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

घी के बिना खाने का स्वाद अधूरा सा लगता है, इसलिए अक्सर खाना बनाने के बाद लोग ऊपर से घी डालकर खाते हैं। कुछ लोग घी (Ghee) के सेवन से परहेज करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि घी खाने से उनका वजन बढ़ (Weight Gain) जाएगा। लेकिन अगर गाय का घी (Cow's Ghee) खाया जाए तो इससे कभी वजन नहीं बढ़ाता है, बल्कि यह वजन कम करने में सहायक होता है। गाय के घी में विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन के, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मिनरल्स, पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, यही नहीं गाय का घी कई एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भी भरपूर होता है। साथ ही इसमें ओमेगा-3 व ओमेगा-9 जैसे फैटी एसिड भी पाए जाते हैं। जानते हैं गाय के घी से क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गाय के घी के फायदे - Benefits Of Cow Ghee In Hindi

आयुर्वेद में गाय के घी को अमृत समान माना जाता है जिसमें सौ से भी ज्‍यादा गुण होते है जो दवा की तरह काम करते है। अगर इसे रेगुलर किया जाए तो इससे आपका वेट कंट्रोल में रखता है, बॉडी को ताकत और हड्डियों को भी मजबूती मिलती है।

शरीर की कमजोरी दूर होती है -

अगर किसी व्यक्ति के शरीर में कमजोरी बने रहने की शिकायत है तो इसके लिए गाय का घी गुणकारी है। ऐसे में व्यक्ति को एक गिलास दूध में आधा चम्मच घी और शहद मिलाकर इसका सेवन करना चाहिए। नियमित रूप से इसके सेवन से थकान में कमी आ सकती है।

कफ की समस्या दूर होती है -

जब भी किसी को कफ की समस्या हो तो इसके लिए गाय के घी में थोड़ा सा नमक डालकर इसे हल्का गर्म कर लें। इसके बाद छाती पर इससे मालिश करें, इससे कफ पिघलकर बाहर आ सकता है। बच्चों में कफ की समस्या होने पर भी यह बहुत असरदारी नुस्खा है।

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए -

हर व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए गाय का घी बहुत लाभकारी है। क्योंकि इसमें सभी विटामिन्स और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व होने के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।