गिलोय और शहद के 3 फायदे : Giloy Aur Shahed Ke 3 Fayde

गिलोय और शहद के फायदे (फोटो- navbharat times)
गिलोय और शहद के फायदे (फोटो- navbharat times)

शरीर को बीमारक्त को शुद्ध करने के लिए -रियों से बचाने के लिए लोग कई अलग-अलग तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। जिनमें से गिलोय और शहद भी शामिल है। यह दोनों ही चीजे व्यक्ति को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। वहीं इनके सेवन से कई ऐसे लाभ भी मिलते हैं जिनके बारे मे कई लोगों को पता भी नहीं होगा। जानते हैं क्या है गिलोय और शहद से मिलने वाले फायदे।

गिलोय के फायदे - Giloy Ke Fayde In Hindi

गिलोय को दूध के साथ पीना चाहिए - जिन लोगों के जोड़ों में दर्द रहता है उन्हें गिलोय को दूध में उबालकर पीना चाहिए। इससे जोड़ों का दर्द कम होता है। इसके अलावा अदरक के साथ गिलोय का सेवन करने से रूमेटाइड अर्थराइटिस जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। बता दें कि गिलोय के रस में हड्डी मजबूत करने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की भरमार होती है।

अस्थमा के मरीजों के लिए लाभकारी - जिन लोगों को अस्थमा की बीमारी है उनको गिलोय के तने को चबाना चाहिए। इसका सेवन करने से इस बीमारी से पीड़ित लोगों में अस्थमा के लक्षण दूर होते हैं। इसके अलावा यह खांसी, गले में खराश और टॉन्सिलिटिस की परेशानी में भी आराम दिलाता है।

रक्त को शुद्ध करने के लिए - अगर किसी व्यक्ति का खून खराब है तो उसे रोजाना गिलोय का जूस पीना चाहिए। इसके सेवन से बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है।

शहद के फायदे - Ke Fayde In Hindi

त्‍वचा संबंधी समस्या दूर करें - शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण चेहरे की खूबसूरती में भी चार चांद लगाता है। शहद त्वचा के दाग-धब्‍बों को दूर कर त्‍वचा में नई जान भर देते हैं। चेहरे की खुश्‍की दूर करने के लिए शहद, मलाई और बेसन का उबटन लगाना चाहिए।

दिल के मरीजों के लिए - शहद का सेवन दिल को मजबूत बनाने के लिए अच्‍छा होता है। दिल को मजबूत करने, हृदय को सुचारू रूप से कार्य करने और हृदय संबंधी रोगों से बचने के लिए व्यक्ति को प्रतिदिन एक चम्‍मच शहद खाना अच्छा रहता है

कब्ज को दूर करता है शहद - शहद का सेवन कब्ज के लिए तत्काल उपाय है। यह आंत को मल त्यागने में मदद करता है। इसके अलावा यह हाजमे को ठीक रखता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।