नाश्ते को मिस करने से सेहत को होंगे ये 3 नुकसान: Naashte Ko Miss Karne Se Sehat Ko Honge Ye 3 Nuksaan 

सुबह का नाश्ता होता है आपका सबसे जरूरी मील फोटो: Readers Digest India
सुबह का नाश्ता होता है आपका सबसे जरूरी मील फोटो: Readers Digest India

सुबह का नाश्ता (Early Morning Breakfast) दिन का सबसे जरूरी मील होता है। हम सब इसको किसी ना किसी कारण से मिस करते हैं या फिर करते भी हैं तो उसके इंग्रीडिएंट्स सही नहीं होते हैं। अब आप अगर सुबह सुबह तेल वाली पूड़ी, कचौड़ी खाएंगे तो सेहत को भला कैसे फिट रख सकेंगे।

ये बात समझना जरूरी है कि हमारे शरीर ने आखिरी भोजन रात में किया हुआ होता है। जो लोग रात में जगते हैं, फिर चाहे वो कार्य के कारण हो या अन्य कारण, वो रात में कुछ ना कुछ खाते रहते हैं। यहाँ पर हम जीवन को नुकसान देने वाली चीजों की बात नहीं कर रहे हैं लेकिन ऐसे कई लोग हैं जो जीवन को नुकसान देने वाली चीजों का सेवन करते हैं।

वहीं अगर आप रात में सोते हैं, जैसा कि अमूमन होता है, तो आप सुबह उठने और रात के खाने के बीच में इतने घंटों का समय बिता चुके होते हैं कि इस दौरान खाना पच चुका होता है। शरीर को उसके मिनरल्स मिल चुके होते हैं जबकि निष्कासन वाली जगह पर मल जा चुका होता है। मल एवं मूत्र से निवित्र होते ही आपके पेट को भूख लगती है और अगर आप इसे नहीं करते हैं तो उससे आपकी सेहत को नुकसान होता है।

नाश्ते को मिस करने से सेहत को होंगे ये 3 नुकसान: Naashte Ko Miss Karne Se Sehat Ko Honge Ye 3 Nuksaan

सेहत को नहीं मिलेगा पूर्ण पोषण: Irregular nutrition

पोषण शरीर की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप समय पर इसका सेवन नहीं करेंगे तो आप टीवी पर दिख रहे हर उस ब्रांड को मदद करेंगे जो आपके शरीर और जीवन का हिस्सा बनना चाहता है। पोषण घर में मौजूद चीजों से मिल सकता है तो फिर बाहर की चीजों को क्यों खाना?

पेट में हो सकता है दर्द: Can cause stomach ache

पेट में दर्द होना सिर्फ पेट में मौजूद कीटाणुओं के कारण ही संभव नहीं है। इसके पीछे आपका नाश्ता ना करना भी शामिल हो सकता है। पेट को शरीर का जरूरी अंग माना जाता है। ऐसे में ऐसा कोई काम ना करें जिससे इस जरूरी अंग को किसी दिक्कत का सामना करना पड़े। सेहत से कोई खिलवाड़ ना करें।

कमजोर शरीर: Weak Body

अब सही न्यूट्रिशन ना मिलने पर शरीर का कमजोर होना एकदम आम है। जाहिर है कि जिस शरीर को एक स्तर का न्यूट्रिशन चाहिए वो उसे नहीं मिलेगा तो उसे कमजोरी ही होगी। आप सेहत को अगर खराब और डॉक्टर्स को पैसे देने के मुरीद हैं तो इस आदत को अपनाएं वरना सुबह नाश्ता जरूर खाएं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।