चने के 3 उपयोग, 3 फायदे और 3 नुकसान - Chane Ke 3 Upyog, 3 Fayde Aur 3 Nuksan

चने के 3 उपयोग, 3 फायदे और 3 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
चने के 3 उपयोग, 3 फायदे और 3 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

चने (Chickpeas) ना केवल स्वादिष्ट छोले की सब्जी बनाने के लिए उपयोगी है बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी होते हैं। प्रतिदिन सुबह खाली पेट भीगे चने खाने की सलाह खिलाड़ियों और कसरत करने वालों को दी जाती है। चने स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। चना शरीर की कई समस्याओं में फायदेमंद होता है। इसके पोषक तत्व जैसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-B, आयरन, विटामिन A, जिंक, मैग्नीज, मैग्नीशियम, कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। चना किराने की दुकान या सुपरमार्केट में आसानी से मिल सकता है। इसे प्रतिदिन डाइट में शामिल किया जा सकता है। इस लेख में चने के उपयोग, फायदे और नुकसान की जानकारी दी गयी है।

चने के 3 उपयोग, 3 फायदे और 3 नुकसान

चने के उपयोग : Uses Of Chickpeas In Hindi

खाने के लिए चने का उपयोग कई प्रकार से कर सकते हैं।

1. चने को उबाल कर खा सकते हैं।

2. नाश्ते में चने को भून कर इसका सेवन कर सकते हैं।

3. चने की सब्जी बना कर खा सकते हैं।

चने के फायदे : Benefits Of Chickpeas In Hindi

1. पाचन स्वास्थ्य के लिए चना बहुत ही फायदेमंद होता है। चने में फाइबर पाया जाता है, जो पेट संबंधित समस्याओं जैसे गैस की परेशानी कब्ज की शिकायत डायरिया आदि को ठीक कर स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देता है। फाइबर कब्ज जैसी स्थितियों के अलावा कोलन कैंसर के खतरे को कम कर सकता है।

2. वजन कम करने के लिए चने का सेवन कर सकते हैं। चने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम पाया जाता है, जो अत्यधिक भूख को नियंत्रित कर वजन घटाने में मदद कर सकता है। चने में फाइबर तथा प्रोटीन पाया जाता है जो वजन को कम करने में सहायक होता है।

3. चना हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। चना टोटल कोलेस्ट्रॉल और LDL यानी खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार कर सकता है। चने में उपलब्ध फाइबर टोटल कोलेस्ट्रॉल और LDL कोलेस्ट्रॉल पर पॉजिटिव प्रभाव दिखा सकता है जिससे हृदय रोग के खतरे को कम किया जा सकता है। चने का सेवन हृदय को स्वस्थ और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर सकता है।

चने के नुकसान : Disadvantages of Chickpeas In Hindi

1. चने में फाइबर अधिक मात्रा में होता है, इसीलिए ज्यादा चना खाने से गैस, पेट में सूजन आदि की समस्या हो सकती है।

2. चने के अधिक सेवन से लेथिरिज्म नामक रोग का खतरा बढ़ सकता हैं। इस रोग में पैरों में कमजोरी महसूस हो सकती है।

3. कुछ लोगों को चने के सेवन से एलर्जिक रायनाइटिस की समस्या भी हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।