सरसों का तेल और लौंग के 4 फायदे: Sarson Ka Tel Aur Laung Ke 4 Fayde 

फोटो: Health Jade
फोटो: Health Jade

सरसों के तेल (Mustard Oil) और लौंग (Clove) सेहत के लिए बेहद अच्छे हैं। अगर आपको याद हो तो एक जमाने में आपके माँ बाप और बड़े बुजुर्ग सरसों के तेल में ही बनाया हुआ खाना खाते थे। उसके बाद तेल को बिजनस बना दिया गया और फिर आपको रिफाइंड तेल और ना जाने क्या क्या परोसा जाने लगा।

आज भी अगर आप रिफाइंड या किसी भी तेल का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी पूड़ियों में तेल अलग से दिखता है जबकि असली सरसों के तेल में ऐसा नहीं होता है। अगर आपको ना यकीन हो तो कभी भी तेल वाली चक्की पर जाकर सरसों को पिसवाएं या किसी चक्की से सरसों का तेल लेकर आएं। आपको रिफाइंड और सरसों के तेल में फर्क और फायदा मालूम पड़ जाएगा।

ऐसा ही कुछ हाल लौंग के साथ है जिसे लोग इसलिए नहीं खाते हैं क्योंकि उसकी तासीर गर्म होती है। इसमें दोराय नहीं कि किसी भी चीज की अति नुकसानदेह होती है लेकिन लौंग को अगर सीमित और सही तरह से खाया जाए तो ये सिर्फ फायदा ही पहुंचाती है। आइए आपको इन दोनों के साथ आने के कारण होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

सरसों का तेल और लौंग के 4 फायदे: Sarson Ka Tel Aur Laung Ke 4 Fayde

मुँहासे को कहें अलविदा: Bye Bye Pimples

पिम्पल होने पर आपको बाहर जाना अजीब लगता है। इसके साथ साथ चेहरे पर भी एक अजीब सी अनुभूति होती है। इसकी वजह से आपको ऐसा लगता है कि जैसे मुहांसों में से पानी आ रहा है या खुजली हो रही है। अगर आप सरसों के तेल और लौंग का इस्तेमाल करते हैं तो ये परेशानी दूर हो जाएगी।

सर्वश्रेष्ठ बाल कंडीशनर: Best Hair Conditioner

बालों का कंडीशंड होना अच्छी बात है। अगर ऐसा नहीं होता है तो आपके बाल परेशानी में आ सकते हैं। इसके साथ साथ बाल खराब भी हो सकते हैं और दोमुँहे होने के अलावा उनमें रूसी और सूखापन भी आ सकता है। अगर आप सरसों का तेल और लौंग इस्तेमाल करते हैं तो उससे आपको लाभ होगा।

बालों का गिरना नियंत्रित करता है: Controls hairfall

जिन लोगों के सर के बाल गिर रहे हैं तो उनको इसका इस्तेमाल करना चाहिए। सरसों का तेल जहाँ जड़ों को ठीक करता है तो वहीं लौंग सर पर मौजूद रूसी को खत्म कर देता है। इससे आपके शरीर को लाभ मिलता है और आप अच्छा महसूस करते हैं। यदि बालों में कोई अन्य परेशानी है तो वो भी इससे दूर हो जाएगी।

निशान हटाता है: Removes marks

पिम्पल्स होने पर उसके निशान रह जाते हैं। अगर आप को भी ऐसी दिक्कत है तो आज ही सरसों के तेल और लौंग का इस्तेमाल करें और उस जगह पर इस मिश्रण को लगाएं जहाँ पर आपको पिम्पल हुआ था। ऐसा करते ही आपकी सेहत ठीक हो जाएगी क्योंकि जब त्वचा अच्छा महसूस करती है तो आप भी अच्छा महसूस करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।