किशमिश (Raisins) और गुड़ (Jaggery) का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है, लेकिन क्या आपने कभी किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन किया है, किशमिश और गुड़ के पानी (Raisin and Jaggery Water) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि किशमिश और गुड़ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि किशमिश में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन-बी6 और मैंगनीज जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं, गुड़ में प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन जैसे कई तरह के खनिज पाये जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। तो आइए जानते हैं किशमिश और गुड़ का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
किशमिश और गुड़ का पानी पीने के 5 फायदे- Benefits Of Drinking Raisin And Jaggery Water In Hindi
एनीमिया की शिकायत होती है दूर
शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि किशमिश और गुड़ में आयरन पाया जाता है, इसलिए अगर आप किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।
हड्डियां होती है मजबूत
हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने में किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि किशमिश और गुड़ में कैल्शियम पाया जाता है और कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन करने से हड्डियों संबंधी बीमारी का खतरा कम होता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन आंखों (Eyes) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि किशमिश और गुड़ विटामिन से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी तेज होती है।
पाचन तंत्र होता है मजबूत
पाचन (Digestion) संबंधी समस्या होने पर किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि किशमिश शरीर में लैक्सटिव के रूप में कार्य करती है। यह पेट में जाकर पानी को अवशोषित करती है। इसलिए इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है। साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
वजन होता है कम
जो लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, उन्हें किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि किशमिश और गुड़ का पानी रोजाना सुबह खाली पेट पीने से शरीर से एक्स्ट्रा फैट कम करने में लाभ मिलता है और वजन कम होता है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।