शवासन योग के 5 फायदे - Savasana Yoga ke 5 Fayde

ये है शवासन योग के 5 बेहतरीन फायदे
ये है शवासन योग के 5 बेहतरीन फायदे

अगर फिट शरीर के साथ ही मन और दिमाग को शांत रखना है तो फिर योग करना शुरू कर दें। योग हमारे शरीर को फिट रखने के साथ ही दिमाग और मन को शांत रखने में मदद करता है जिसके चलते हम कई सारी बीमारियों से बच सकते हैं। शवासन योग (Savasana Yoga) एक बेहद ही आसान योग है लेकिन, इसके फायदे उतने ही ज्यादे हैं। हालांकि, ये काफी कठिन योगासनों में से एक माना गया है क्योंकि, इस दौरान पूरे शरीर के साथ दिमाग को शांत रखना होता है। इस आसन को सबसे अंतिम में किया जाता है। क्योंकि, इससे खर्च हुई ऊर्जा वापस आ जाती है।

शवासन योग के 5 फायदे

1- ध्यान मुद्रा में लाए (meditation) शवासन करने से शरीर रिलैक्स होता है और साथ ही ये मेडिटेशन की स्थिति में लाता है। जिसके चलते शरीर की कोशिकाओं और टिश्यू को रिपेयर करने में मदद मिलता है। इसके साथ ही शवासन योग करने से स्ट्रेस से छुटकारा मिलता है।

2- शरीर को रिलैक्स और मन को शांत करे (Relax the body) शवासन करने से शरीर में फिर से ऊर्जा आ जाती है। सारी एक्सरसाइज करने के बाद जब थक जाए तो इस योग को करें। इससे शरीर में भरपूर ऊर्जा आ जाती है।

3- रक्तचाप और एंग्जायटी को दूर करे (Reduce blood pressure and anxiety) शरीर को जब हम शांत रखते हैं तो हमारा ब्लड प्रेशर भी धीरे-धीरे सामान्य होता है। ऐसे में हमारे दिल को भी आराम मिलता है। जिसके चलते एंग्जाइटी और बेचैनी की समस्या कंट्रोल में आने लगती है

4- एकाग्रता और मेमोरी को बढ़ाए (Increase concentration and memory) जब हम मेडिटेशन करते हैं तो इसका सीधा असर हमारे फोकस और एकाग्रता पर पड़ता है। इससे हमारा ध्यान ज्यादा भटकता नहीं है। शवासन योग करने से ध्यान केंद्रित रहता है और एकाग्रता के साथ ही याददाश्त भी मजबूत होती है।

5- एनर्जी लेवल को बढ़ाए (increase energy level) शवासन के करने से इंस्टेंट ऊर्जा हासिल किया जा सकता है। अगर आप सिर्फ 10 मिनट शवासन करते हैं तो आपको आपका शरीर ऊर्जा से भर जाएगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।