सेना के पत्ते के 5 फायदे - Sena Ke Patte Ke 5 Fayde

सेना के पत्ते के 5 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
सेना के पत्ते के 5 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

सेना या सना एक पौधा होता है जो अपने फूलों और पत्तियों के गुणों के कारण मशहूर है। यह फैबेसेई (फलियों के परिवार) से सम्बंधित होता है। यह दुनिया भर में भारत के अलावा अफ्रीका, मध्य पूर्व और ईस्ट एशिया में पाए जाते हैं। उपचार के लिए आयुर्वेद भी सेना की पत्तियों को महत्व देता है। यह अपच की समस्या में, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम से बचाव के लिए, वजन कम करने के लिए, बालों आदि के लिए फायदेमंद होते हैं। यहां तक कि चीनी चिकित्सा में भी सेना की पत्तियों का इस्तेमाल होता है। सेना के पत्ते कई गंभीर बीमारियों के उपचार में उपयोग किए जाते हैं। आइये इस विषय पर चर्चा करें। यह लेख सेना के पत्ते से होने वाले शारीरिक लाभ के बारे में है।

सेना के पत्ते के 5 फायदे

1. वायरल इंफेक्शन (Treats Viral Infection)

सेना का पौधा और पत्तियां का उपयोग वायरल संक्रमण से होने वाली समस्याओं को दूर करने में सहायक है। इनका सेवन करने के लिए 1 से 2 ग्राम सेना की पत्तियों का चूर्ण लें, इसमें 10ml आंवला का रस मिलाएं और पिएं। यह वायरल इंफेक्शन से होने वाली समस्याओं से निजात पाने के लिए मददगार है।

2. लिवर से जुड़ी समस्याएं (Cures Liver Problems)

सेना की पत्तियां लिवर सम्बंधित समस्याओं दूर करने के लिए कारगर होती हैं। उपयोग के लिए, 1 ग्राम सेना के चूर्ण का सेवन करने से लिवर से जुड़ी समस्याओं को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

3. वजन कम करने में (Helps In Losing Weight)

सेना के फूलों और पत्तियों के सेवन से वजन कम करना आसान हो जाता है। सेना की पत्तियां और फूलों का उपयोग करके हर्बल चाय बनाकर पी सकते हैं। यह शरीर के बढ़े हुए वजन और फैट को नियंत्रित करता है। इस चाय का सेवन एक हफ्ते से अधिक नहीं करना चाहिए।

4. त्वचा के संक्रमण में (Treats Skin Infection)

सेना की पत्तियों के इस्तेमाल से त्वचा पर मौजूद इंफेक्शन को दूर किया जाता है। यदि त्वचा पर दाग-धब्बे हों तो सेना के पत्तियों का लेप बना लें और अब इस लेप को अपनी त्वचा पर लगाएं।

5. इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (Cures Irritable Bowel Syndrome)

सेना पत्तों का इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इनमें लैक्सेटिव होता है जो पेट संम्बन्धित की समस्या में मददगार होता है। पेट फूलना, पेट दर्द, कब्ज़, डायरिया जैसी समस्या में यह उपयोगी होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar