पेशाब में जलन होने पर लें यह 5 सुपर फूड्स - 5 Super Foods For Dysuria

पेशाब में जलन होने पर लें यह 5 सुपर फूड्स (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
पेशाब में जलन होने पर लें यह 5 सुपर फूड्स (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

पेशाब (Urinate) करते समय यदि दर्द या जलन महसूस होती है तो यह ड्यसूरिया (Dysuria) की समस्या हो सकती है। किसी भी उम्र के पुरुष और महिलाएं ड्यसूरिया की समस्या का अनुभव कर सकते हैं, लेकिन यह महिलाओं में अधिक आम है। मूत्र पथ के संक्रमण (UTI) आमतौर पर ड्यसूरिया से जुड़े होते हैं। इसका उपचार कारणों पर निर्भर करता है और इस समस्या का एंटीबायोटिक दवाओं से लेकर सही खान-पान के बाद ही इलाज किया जा सकता है। दर्दनाक पेशाब के लक्षण पुरुषों और महिलाओं के बीच भिन्न हो सकते हैं, लेकिन दोनों, आमतौर पर इसे जलन, चुभने या खुजली के रूप में वर्णित करते हैं। पेशाब में जलन सबसे अधिक सूचित लक्षण है। इस लेख में 5 सुपरफूड्स की सूची का उल्लेख किया गया है, जो पेशाब में जलन की समस्या से आराम दिलाने में मददगार हैं।

पेशाब में जलन होने पर लें यह 5 सुपर फूड्स

1. पानी का सेवन करें (Drink plenty of water)

पानी किसी सुपरफूड्स से कम नहीं होता है, पानी के सेवन से ना केवल डिहाइड्रेशन से बचाव करता है बल्कि यह पेशाब में जलन की समस्या को भी ठीक करने में सक्षम है।

2. विटामिन C युक्त खाद्य पदार्थ (Vitamin C rich foods)

विटामिन C युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन पेशाब में जलन होने की समस्या में फायदेमंद होता है। विटामिन C रिच फूड्स जैसे- नींबू, संतरा, किवी, ब्रोकोली का सेवन करने से पेशाब में जलन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। विटामिन C बायोलॉजिकल एजेंट्स को अपग्रेड करके संक्रमण से लड़ने में फायदेमंद हो सकता है।

3. क्रैनबेरी जूस (Cranberry Juice)

पेशाब में जलन का एक कारण यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) यानी मूत्र पथ का संक्रमण भी होता है। UTI और उसके लक्षणों से बचाव के लिए क्रैनबेरी का सेवन फायदेमंद माना गया है। ऐसे में क्रैनबेरी जूस को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

4. प्रोबायोटिक्स (Probiotics)

दही का सेवन पेशाब में जलन की समस्या में लाभकारी माना गया है। दही प्रोबायोटिक्स खाद्य पदार्थों में से एक है, जो UTI के लक्षणों से बचाव करने में सहायक है। पेशाब में जलन की समस्या से लेकर अन्य UTI लक्षणों से बचाव के लिए दही को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें।

5. लहसुन (Garlic)

लहसुन में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। पेशाब में जलन की समस्या होने पर लहसुन का सेवन फायदेमंद है। इसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड शरीर को डिटॉक्सीफाई करते हैं जो UTI के अन्य लक्षणों (पेशाब में जलन या दर्द) से आराम दिलाने में सहायक है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar