आम पन्ना पीने के 6 फायदे और 3 नुकसान-Aam Panna Pine Ke Fayde Aur Nuksan

आम पन्ना पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
आम पन्ना पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मियों के मौसम का इंतजार ही ज्यादातर लोग आम खाने के लिए करते हैं। आम कच्च हो या पका दोनों ही खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। लेकिन क्या आपने कभी आम के पन्ना (Aam Panna) का सेवन किया है, आम का पन्ना कच्चे आम को उबालकर बनाया जाता है। आम का पन्ना गर्मियों के मौसम में पीना काफी फायदेमंद माना जाता है। आम का पन्ना पीने से आप गर्मियों में लू से बच सकते हैं। साथ ही आम पन्ना पीने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि आम पन्ना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आम पन्ना में विटामिन ए, विटामिन b1, विटामिन b2, विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। लेकिन आम पन्ना का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं आम पन्ना पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

आम पन्ना पीने के 6 फायदे और 3 नुकसान

आम पन्ना पीने के फायदे

1- कच्चे आम में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से काफी हद तक बच सकते हैं।

2- गर्मी के मौसम में धूप और लू (Loo) लगने की वजह से अक्सर लोग बीमार पड़ जाते हैं, लेकिन अगर आप नियमित रूप से आम के पन्ने का सेवन करते हैं, तो यह आपको लू की चपेट में आने से बचाता है।

3- आम पन्ना का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आम का पन्ना पीने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है, साथ ही एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी बीमारियां भी दूर होती है।

4- आजकल एनीमिया (Anemia) की शिकायत ज्यादातर लोगों में देखी जा रही है, लेकिन अगर आप आम पन्ना का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। क्योंकि कच्चे आम में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

5- अगर किसी के मसूड़ों में खून आने की समस्या है, तो उसको आम पन्ना का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से मसूड़े में खून आने की समस्या से दूर होती है।

6- गर्मी के मौसम में अक्सर कर लोगों के पेट में गर्मी की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप रोजाना आम के पन्ने का सेवन करते हैं, तो इससे पेट की गर्मी दूर होती है। साथ ही पेट को ठंडक भी पहुंचता है।

आम पन्ना पीने के नुकसान

1- डायबिटीज के मरीजों को अधिक मात्रा में आम पन्ना का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें कैलोरी की अधिक मात्रा होती है।

2- कच्चे आम से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में आम पन्ना का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

3- आम पन्ना का अधिक मात्रा में सेवन करने से एसिडिटी (Acidity) की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava