क्या उबले अंडे खाने से घटता है वजन? जानें उबले अंडे खाने के अन्य 6 फायदे-Benefits Of Eating Boiled Eggs

क्या उबले अंडे खाने से घटता है वजन? जानें उबले अंडे खाने के अन्य फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
क्या उबले अंडे खाने से घटता है वजन? जानें उबले अंडे खाने के अन्य फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

उबले अंडे (Boiled Eggs) का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि उबला अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। उबले अंडे में प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन बी 12, बायोटिन, थियामिन और सेलेनियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं, साथ ही उबले अंडे का सेवन करने से शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि क्या उबले अंडे खाने से वजन कम होता है ? कई लोग सोचते हैं कि उबले अंडे खाने से वजन बढ़ता है, तो कई लोग सोचते हैं कि उबले अंडे खाने से वजन कम होता है, तो चलिए आज इस कन्फ्यूजन को दूर करते हैं और जानते हैं कि उबल अंडे खाने से वजन कम होता है या नहीं।

क्या उबले अंडे खाने से घटता है वजन? जानें उबले अंडे खाने के अन्य 6 फायदे- Benefits Of Eating Boiled Eggs In Hindi

क्या उबले अंडे खाने से घटता है वजन?

जी हां अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको उबले अंडे को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि अंडे में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है और प्रोटीन भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए अगर आप सुबह नाश्ते में उबले अंडे का सेवन करते हैं, तो इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती है। जिससे वजन कंट्रोल होता है। तो आइए जानते हैं उबले अंडे खाने के और क्या-क्या फायदे होते हैं।

उबले अंडे खाने के फायदे

1- अंडे में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप उबले अंडे का सेवन करते हैं, तो यह मांसपेशियों (Muscles) के लिए फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि रोज उबले अंडे का सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत होती है।

2- उबले अंडे में विटामिन डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप रोजाना उबले अंडे का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। जिससे हड्डियों संबंधी बीमारी का खतरा भी कम होता है।

3- अंडा एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप उबले अंडे का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकता है।

4- अंडे के पीले वाले भाग में आयरन (Iron) की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप उबले अंडे का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है।

5- अंडे का सेवन आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंडे में विटामिन ए पाया जाता है, इसलिए इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eyesight) तेज होती है।

6- शरीर में एनर्जी (Energy) की कमी महसूस होने पर उबले अंडे का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अगर आप उबले अंडे का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava