जरूरत से ज्यादा लीची खाने के 6 नुकसान- Jarurat Se Jyada Lychee Khane Ke Nuksan

जरूरत से ज्यादा लीची खाने के नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
जरूरत से ज्यादा लीची खाने के नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम में लीची (Lychee) का सेवन ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। साथ ही लीची का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि लीची पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं लीची का जरूरत से ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। जी हां अगर आप अधिक मात्रा में लीची का सेवन करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान पहुंचता है। साथ ही आप कई बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए लीची या किसी भी फल का सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं ज्यादा लीची खाने के क्या-क्या नुकसान होते हैं।

जरूरत से ज्यादा लीची खाने के 6 नुकसान

1- लीची का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि लीची में फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप लीची का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे दस्त की शिकायत हो सकती है।

2- अगर आपको किसी भी प्रकार की एलर्जी (Allergy) की शिकायत है, तो आपको अधिक मात्रा में लीची का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि लीची का सेवन करने से एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है।

3- लीची का सेवन हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए तो फायदेमंद होता है, लेकिन जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो (Low Blood Pressure) रहता है, उन्हें जरूरत से ज्यादा लीची का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि लीची का अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लड प्रेशर और भी लो हो सकता है।

4- जरूरत से ज्यादा लीची का सेवन करने से अर्थराइटिस (Arthritis) की शिकायत हो सकती है। इसलिए लीची का सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। साथ ही जिन लोगों को अर्थराइटिस की शिकायत पहले से है, उनको लीची का सेवन करने से बचना चाहिए।

5- जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल लो (Low Sugar Level) रहता है, उनको लीची का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि लीची का अर्क ब्लड शुगर के स्तर को कम कर सकता है। इसलिए जिन लोगों को पहले से डायबिटीज है, और लीची का सेवन कर रहे हैं तो उनको ब्लड शुगर लेवल मॉनिटर करते रहना चाहिए।

6- लीची का अधिक मात्रा में सेवन करने से आप मोटापा (Obesity) के शिकार हो सकते हैं। इसलिए जो लोग पहले से मोटापा के शिकार हैं, उन्हें अधिक मात्रा में लीची का सेवन करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava