पान के 7 फायदे और 4 नुकसान- Pan Ke 7 Fyade Aur 4 Nuksan

पान के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
पान के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

पान (Betel) का धार्मिक महत्व काफी ज्यादा है। पान का उपयोग पूजा-पाठ, विवाह जैसे समारोह में किया जाता है। साथ ही पान का उपयोग एक माउथ फ्रेशनर के रूप में भी किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं पान औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। इसलिए आयुर्वेद में पान के पत्तों को इस्तेमाल कई बीमारियों में किया जाता है। पान का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि पान में विटामिन-सी, थियामिन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, नियासिन, प्रोटीन, मिनरल, फाइबर, विटामिन ए, पोटैशियम, आयोडीन और केरोटिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। लेकिन पान का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को फायदा से ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है।

पान के 7 फायदे और 4 नुकसान

पान के फायदे

1- पान का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पान में एंटी डायबिटिक प्रभाव पाए जाते हैं, जो शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होते हैं।

2- खांसी के दौरान गले में कंजेशन (Throat Congestion) की शिकायत हो जाती है, लेकिन अगर आप पान का सेवन करते हैं, तो इससे गला साफ होता है। क्योंकि पान में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। जो खांसी और कंजेशन दोनों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।

3- पान के पत्तों का सेवन मुंह के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पान मुंह के अंदर पनपने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है। इसलिए इसका सेवन करने से दांत मजबूत होते हैं।

4- पान का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पान को चबाकर खाने से पाचन तंत्र (Digestion) सही रहता है। साथ ही पेट संबंधी परेशानियां भी दूर होती है।

5- पान के पत्तों का सेवन मुंह के दुर्गंध को दूर करने में मदद करता है। क्योंकि पान के पत्तों में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। इसलिए इसका उपयोग एक माउथ फ्रेशनर (Mouth Freshner) के रूप में भी किया जाता है।

6- घाव लगने पर पान के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि पान के पत्तो का रस निकालकर घाव पर लगाने से घाव जल्दी भर जाते हैं।

7- पान स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि त्वचा पान के पत्तों का रस लगाने से स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है। इसलिए अगर किसी को पिंपल्स या दाग धब्बों की शिकायत है, तो उसे चेहरे पर पान के पत्तों का रस लगाना चाहिए।

पान के नुकसान

1- गर्भवती महिलाओं को पान का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसके सेवन से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

2- पान का अधिक मात्रा में सेवन मुंह के कैंसर (Mouth Cancer) का कारण भी बन सकता है।

3- पान के पत्तों का अधिक मात्रा में सेवन करने से हार्ट बीट असामान्‍य हो सकती है। साथ ही ब्लड प्रेशर भी हाई हो सकता है।

4- पान से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) की शिकायत होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।