खाली पेट गर्म पानी पीने से मिल सकते हैं यह 7 जादुई फायदे - Benefits Of Drinking Hot Water On An Empty Stomach

खाली पेट गर्म पानी पीने से मिल सकते हैं यह 7 जादुई फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
खाली पेट गर्म पानी पीने से मिल सकते हैं यह 7 जादुई फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

"जल ही जीवन है" यह कथन सभी ने सुना होगा और इस जीवन में जल के कई चमत्कारिक लाभ हैं। हमारे शरीर के कुल वजन में 70 फीसदी पानी होता है। बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या काफी के साथ करना पसंद करते हैं लेकिन दिन की शुरुआत अगर एक गिलास गर्म पानी के साथ की जाए तो यह शरीर को कई फायदा पहुंचाता हैं।

सुबह खाली पेट गर्म पानी का इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य को बहुत फायदा होता है क्योंकि सुबह उठते ही चाय काफी पीने से कब्ज, पेट दर्द, गैस आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं अगर सुबह एक गिलास गर्म पानी पीते हैं तो आपको बहुत लाभ मिल सकता है। सेहत के लिए पानी लाभदायक होता है। शरीर को जितना पोषक तत्वों की जरूरत होती है उससे ज्यादा पानी की होती है। सुबह खाली पेट गर्म पानी पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। इससे शरीर में से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायता मिलती है। यह लेख आपको सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने के फायदों से पहचान कराने जा रहा है।

खाली पेट गर्म पानी पीने से मिल सकते हैं यह 7 जादुई फायदे - Benefits Of Drinking Hot Water On An Empty Stomach In Hindi

1. कब्ज मे लाभदायक (beneficial in constipation)

अगर आप प्रतिदिन सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने की आदत डाल लें तो कब्ज से आसानी से छुटकारा मिल सकता है। यही नहीं मल त्याग की प्रक्रिया भी आसान हो जाती है, इसलिए अगर आप सुबह चाय या कॉफी की जगह एक गर्म पानी का सेवन करें तो यह हर मामले में आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगा।

2. दर्द और सूजन में लाभ (treats pain and swelling)

अगर आपके पेट में दर्द, सिर में दर्द या शरीर के किसी मसल्स में दर्द है तो आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे पीने से तो दर्द में आराम मिलता ही है और मांसपेशियों की सूजन में भी आराम पहुंचता है।

3. डिटॉक्स प्रक्रिया में सहायक (aids in detox process)

गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है और शरीर से पसीना बाहर निकलता है। पसीने के माध्यम से शरीर में उपलब्ध हानिकारक टॉक्सिन आसानी से बाहर निकल जाते हैं। अगर आप गुनगुने पानी में नींबू या ग्रीन टी डालकर पीते हैं तो यह शरीर के अंदर के टॉक्सिन को आसानी से बाहर निकाल सकते हैं।

4. पाचन तंत्र में लाभदायक (beneficial to the digestive system)

अगर आपको प्रतिदिन कब्ज और अपच की समस्या रहती है तो आप अपने खाने-पीने में कुछ बदलाव कर सकते हैं। सबसे पहले तो आप पीने के लिए गुनगुने पानी को दैनिक दिनचर्या में शामिल कर सकते है। गर्म पानी पीने से ब्लड वेसल्स चौड़ी हो जाती है और आंतों में रक्त प्रवाह बढ़ जाता है जिससे पाचन तंत्र सही तरीके से काम करने लगता है। गरम पानी के उपयोग से एसिडिटी की समस्या भी नहीं होती है।

5. दांत दर्द में लाभदायक (beneficial in toothache)

अगर आप दांतों और मसूड़ों के दर्द से परेशान हैं तो प्रतिदिन सुबह गर्म पानी पीने की आदत डाल सकते हैं। इससे आपके दांत लंबे समय तक स्वस्थ रहेंगे और सूजन में भी में लाभ मिलेगा। गर्म पानी पीते समय इस बात का ध्यान रखना जरूरी होता है कि पानी बहुत ज्यादा गर्म ना हो।

6. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए (increase immunity)

बदलते मौसम में स्वस्थ रहने के लिए रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में नींबू डालकर पियें। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। वहीं नियमित इस्तेमाल से खांसी, सर्दी-जुकाम आदि भी दूर रहता है। अगर आपके गले में इंफेक्शन हो गया है और खराश है तो गर्म पानी का सेवन आपके लिए लाभदायक है।

7. स्किन के लिए लाभदायक (beneficial for skin)

गुनगुना पानी पीने से स्किन में निखार आता है। शरीर में अधिक विषाक्त पदार्थ होते हैं तो इससे त्वचा पर दाग-धब्बे हो जाते हैं। स्किन मुरझा जाती है और चमक चली जाती है। पानी त्वचा में निखार लाने में लाभदायक होता है। रोज सुबह उठकर एक गिलास गर्म पानी पीने से दाग धब्बे से मुक्ति मिल सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।