आँख लाल होने पर 3 घरेलू उपचार: Aankh Lal Hone Par 3 Gharelu Upchar

फोटो- newstrack
फोटो- newstrack

हर किसी के लिए आंखों का ध्यान रखना जरूरी होता है, क्योंकि आंखें शरीर का अहम हिस्सा है। कई बार आंखों में कुछ चला जाता है जिसकी वजह से आंखें लाल हो जाती है। वहीं आपने देखा होगा कि लंबे समय तक फोन, टीवी या लैपटॉप पर नजरें गड़ाए रखने से बहुत सारे लोगों में आंख लाल होना जैसी परेशानी होती हैं। आंखों में रेडनेस होने पर आंखों की सफेद पुतलियां लाल नजर आने लगती हैं। आंखों का लाल होना, इस परेशानी को लोग बहुत हल्के में लेते हैं, लेकिन यह एक गंभीर बीमारी का लक्षण भी हो सकता है। जानते हैं आंख लाल होने पर क्या घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

आंख लाल होने के कारण -

नींद की कमी होने की वजह से

शराब का सेवन करने से

मोतियाबिंद और ब्लेफरितिस होने की वजह से

धूम्रपान की वजह से

कांटेक्ट लेन्सेस का अत्यधिक प्रयोग करने से

आँखों को अधिक मलने से

शरीर से हिस्तामिन का प्राकृतिक उत्पादन

जुखाम, बुखार और फ्लू भी कारण हो सकता है।

लाल आंखों का घरेलू उपचार -

खीरा - आंखों पर सूजन आने पर और लाल होने पर खीरा बहुत लाभकारी होता है। आंखों पर खीरा रखने पर यह कोल्ड कॉम्प्रेस की तरह काम करता है। खीरे में एंटीइरीटेंट के गुण होते हैं जिसके कारण ये आँखों की सूजन और जलन खत्म कर देता है।

टी बैग का इस्तेमाल - आंखों पर सूजन और लाल होने पर काली औ हरी टी बैग का उपयोग किया जा सकता है। इनमें मौजूद बायोफ़्लवोनोइद्स सूजन पैदा करने वाले वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण से लड़ते हैं। इसके के लिए काली या फिर हरी चाय का टी बैग 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इसको आँखों पर रखने से आँखों को आराम मिलेगा।

ज्यादा पानी पीयें - शरीर में पानी की कमी होने पर भी अगल-अगल तरह की समस्या हो जाती है। जिसमें से एक आंखों का लाल होना भी है। डिहाइड्रेशन के कारण आँखों में भी पानी की कमी हो सकती है जिससे आँखें लाल हो जाती हैं और उनमें जलन होने लगती है। आँखों में नमी बनाये रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीयें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan