पेट में गांठ के घरेलू उपचार : Pet Me Ganth Ke Gharelu Upchar

पेट में गांठ के घरेलू उपचार (फोटो - sportskeeda hindi)
पेट में गांठ के घरेलू उपचार (फोटो - sportskeeda hindi)

पेट की परेशानी हर किसी के लिए दर्द से भरी होती है। वहीं पेट में उभार या फिर सूजन पेट में गांठ के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। इसकी वजह से पेट की गांठ से प्रभावित हिस्सा बाहर निकला हुआ दिखने लगता है। पेट में गांठ होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें लिपोमा, हर्नियां और हीमेटोमा जैसी समस्याएं शामिल हैं। कुछ लोगों को इसके कारण दर्द भी महसूस होता है। वहीं, कुछ को पेट में गांठ होने से किसी तरह के कोई लक्षण नहीं देखते हैं। जानते हैं इसके बारे (Abdominal Lump) में।

पेट में गांठ के लक्षण (Symptoms of abdominal-lump)

1 . पेट में दर्द होना।

2 . पेट फूलने की समस्या

3 . गांठ के आसपास जलन होना

4 . जी मिचलाना

5 . उल्टी होना

6 . छाती में दर्द

7 . कब्ज की शिकायत होना

8 . पेट में दबाव जैसा महसूस होना।

9 . पीलिया

10 . बुखार

पेट में गांठ के कारण (Causes of abdominal-lump)

हर्निया - अगर किसी व्यक्ति के पेट के ऊपरी हिस्से में गांठ है, तो यह हर्निया की शिकायत हो सकती है।

पित्त में पथरी - पित्ताशय की पथरी के कारण भी पेट में गांठ हो सकती है। पथरी की वजह से आपके पित्त की थैली बाहर आने लगती है, जिसके कारण गांठ नजर आने लगती है।

लिपोमा - पेट में चर्बी की गांठ से लिपोमा हो जाता है। पेट में जब एक्स्ट्रा चर्बी हो जाती है, तो यह एक गांठ का रूप धारण कर लेती है।

कैंसर - कैंसर की वजह से भी पेट में गांठ हो सकती है। इसमें कोलन कैंसर, लिवर कैंसर, किडनी का कैंसर, आंत में कैंसर जैसे कैंसर शामिल हैं।

क्रोन रोग - क्रोन डिजीज एक इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज है, जिसकी वजह से पाचन तंत्र की परत पर सूजन होने लगती है। जिसके कारण पेट पर ऊभार आ जाता है।

पेट में गांठ के बचाव (Prevention of Abdominal Lump)

1 . मल त्यागने पर ज्यादा जोर न लगाएं।

2 . ज्यादा भारी चीजें न उठाएं।

3 . धूम्रपान का त्याग करें।

4 . रात में हल्का भोजन करें।

5 . बीमार होने पर जल्द से जल्द उसका इलाज कराएं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan