अजवाइन का पानी पीने के नुकसान: ajwain ka pani peene ke nuksan

फोटो- hindiheadline
फोटो- hindiheadline

हर घर में अजवाइन का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। लेकिन आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल दवा के रूप में किया जाता है। अगर किसी को पेट दर्द जैसी समस्या होती है तो वह अजवाइन का सेवन करता है इससे पेट दर्द में राहत मिलती है। अजवाइन के सेवन से शरीर को बहुत लाभ मिलते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका सेवन व्यक्ति के शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

ये भी पढ़ें: रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे: raat ko sote samay ajwain khane ke fayde

अजवाइन में वसा, विटामिन जैसे तत्व पाय जाते हैं। जिससे वजन को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही अजवाइन के पानी से पथरी की समस्या भी दूर हो सकती है। लेकिन किसी भी चीज का अधिक इस्तेमाल शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुचा सकता है। इसलिए जैसे अजवाइन के पानी से शरीर को लाभ होते है ठीक वैसे ही कुछ नुकसान भी होते हैं जानिए क्या है।

अजवाइन के पानी के नुकसान-

बार-बार पेशाब आना- अजवाइन का पानी पीने से बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। इसलिए ज्यादा मात्रा में इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: अजवाइन के पानी के फायदे: awain ke pani ke fayde

गर्भपात होने का खतरा- अजवाइन की तसीर गर्म होती है, इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से होने वाले बच्चे को नुकसान हो सकता है।

एलर्जी- जिन लोगों को अजवाइन के सेवन से एलर्जी हो उनके लिए इसका सेवन खतरनाक हो सकता है।

लिवर की बीमारी- जिन लोगों को लिवर की बीमारी हो उनके लिए अजवाइन का सेवन खतरनाक हो सकता है, इसकी वजह से लीवर की समस्या बढ़ सकती है।

पेट की गर्मी बढ़ सकती है- अजवाइन की तसीर गर्म होती है। जिसकी वजह से इसका जरूरत से ज्यादा सेवन पेट की गर्मी बढ़ सकती है। जिसकी वजह से कब्ज की परेशानी बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें: बुखार में नहाना चाहिए या नहीं: bukhar mein nahana chahiye ya nahi

Edited by Naina Chauhan