अजवाइन की चाय पीने के फायदे और नुकसान-Ajwain Ki Chai Pine Ke Fayde Aur Nuksan

अजवाइन की चाय पाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
अजवाइन की चाय पाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

अजवाइन (Ajwain) का इस्तेमाल एक मसाले के रूप में किया जाता है। इसका उपयोग कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन को बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजवाइन के उपयोग से सिर्फ व्यंजन नहीं बनता है, बल्कि अजवाइन की चाय का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना अजवाइन की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे कई तरह की बीमारियां दूर होती है। क्योंकि अजवाइन औषधीय गुणों से भरपूर होती है। अजवाइन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फैट, फाइबर और मिनरल, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और निकोटिनिक एसिड के गुण पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन अजवाइन की चाय पीने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। जानिए अजवाइन की चाय पीने के क्या फायदे और नुकसान हैं।

अजवाइन की चाय कैसे बनाएं

अजवाइन की चाय बनाने के लिए एक पैन में दो कप पानी डाल लेना चाहिए, फिर उसमें अजवाइन डाल दें, इसके बाद पानी को अच्छी तरह से उबाल ले, जब पानी में उबाल आ जाए, तो उसके 5 मिनट बाद गैस बंद कर देना चाहिए, आप चाहे तो स्वाद के लिए उसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

अजवाइन की चाय पीने के फायदे और नुकसान (Ajwain Ki Chai Pine Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

पाचन तंत्र होता है मजबूत

अजवाइन की चाय का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना सुबह एक कप अजवाइन की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही पेट संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है।

वनज होता है कम

अजवाइन की चाय का सेवन करने से वजन (Weight) आसानी से कम किया जा सकता है। क्योंकि अजवाइन में फाइबर मौजूद होता है। इसलिए अगर आप रोजाना एक कप अजवाइन की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे वजन कम होता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

अजवाइन की चाय का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (immunity) क्षमता मजबूत होती है। जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनको रोजाना अजवाइन की चाय का सेवन करना चाहिए। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

हार्ट रहता है हेल्दी

अजवाइन की चाय हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। क्योंकि अजवाइन में ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है। इसलिए अगर आप अजवाइन की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे हार्ट हेल्दी रहता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

अजवाइन की चाय का सेवन बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में काफी मददगार साबित होता है। शरीर में बढ़ता खराब कोलेस्ट्रॉल काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर अजवाइन की चाय का सेवन करना चाहिए। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है।

अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद

अजवाइन की चाय अस्थमा (Asthma) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। इसलिए अगर कोई अस्थमा का मरीज रोजाना अजवाइन की चाय का सेवन करता है, तो इससे अस्थमा अटैक में लाभ मिलता है।

अजवाइन की चाय पीने के नुकसान

गर्भवती महिला को नहीं करना चाहिए सेवन

अजवाइन की चाय का सेवन गर्भवती महिला (Pregnant Women) को नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

एलर्जी की हो सकती है शिकायत

जिन लोगों को अजवाइन से एलर्जी (Allergy) होती है उनको सर्दी, रैशेज या पित्त की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।