अजवाइन के उपयोग, फायदे और नुकसान-Ajwain Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan

अजवाइन के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
अजवाइन के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

अजवाइन (Ajwain) एक तरह का मसाला है, जिसका उपयोग कई तरह के व्यंजन को बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अजवाइन के इस्तेमाल से न कि सिर्फ स्वादिष्ट व्यंजन बनते हैं, बल्कि यह स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं। क्योंकि अजवाइन औषधीय गुणों से भरपूर होती है। अजवाइन में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। अजवाइन खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी है। जानिए अजवाइन के क्या-क्या उपयोग, फायदे और नुकसान होते हैं।

अजवाइन के उपयोग, फायदे और नुकसान (Ajwain Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan In Hindi)

अजवाइन का उपयोग

- खाना बनाते समय दाल या सब्जी में अजवाइन का तड़का लगाने से खाना स्वादिष्ट बनता है।

- अजवाइन को भूनकर उसमें नमक और नींबू मिलाकर खाने से कई बीमारियां दूर होती है।

- अजवाइन की चाय का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। इसके लिए दो कम पानी में अजवाइन को डालकर उबाल ले, फिर उसमें स्वाद बढ़ाने के लिए शहद मिलाकर पिएं।

- अजवाइन के पराठे बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है।

- रात में एक चम्मच अजवाइन को पानी में भिगोकर रख दें, फिर अगले सुबह गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।

अजवाइन के फायदे

- अजवाइन का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोज अजवाइन का गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही अगर कब्ज और एसिडिटी की शिकायत है, तो उससे भी छुटकारा मिलता है।

- अजवाइन एंटीआक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी तरह के फ्लू या वायरल इंफेक्शन से बच सकते हैं। इसके लिए आप अजवाइन की चाय या पानी का सेवन कर सकते हैं।

- डायरिया (Diarrhea) की शिकायत होने पर अजवाइन का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। अजवाइन में एंटी-डायरिया प्रभाव पाए जाते हैं, जो डायरिया की समस्या में मददगार साबित होते हैं।

- शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए अजवाइन का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। अजवाइन में कई तत्व मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रोल, ट्राइग्लिसराइड्स जैसे लिपिड को कम करने में मदद करते हैं।

- मोटापा (Obesity) कई बीमारियों की जड़ होता है। इसलिए मोटापा को कम करना बहुत जरूरी होता है। मोटापा को कंट्रोल करने के लिए आप भुनी अजवाइन का सेवन कर सकते हैं, भुनी अजवाइन के सेवन से वजन आसानी से कम किया जा सकता है।

- अजवाइन की चाय अस्थमा (Asthma) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। अगर कोई अस्थमा का मरीज रोजाना अजवाइन की चाय का सेवन करता है, तो इससे अस्थमा अटैक में लाभ मिलता है।

अजवाइन के नुकसान

- अजवाइन का अधिक मात्रा में सेवन करने से एसिडिटी (Acidity)की शिकायत हो सकती है।

- अजवाइन का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द, सूजन की समस्या हो सकती है। क्योंकि अजवाइन में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।

- गर्भवती महिलाओं के लिए अजवाइन का सेवन लाभदायक साबित होता है। लेकिन अगर गर्भवती महिलाएं एक दिन में 10 ग्राम से ज्यादा अजवाइन का सेवन करती है, तो यह उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है।

- अजवाइन का अधिक मात्रा में सेवन करने से मुंह में छाले (Mouth Ulcer) की शिकायत हो सकती है। क्योंकि अजवाइन की तासीर गर्म होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।