अलसी के बीज के 7 फायदे - Alsi Ke Beej Ke Fayde

अलसी के बीज के 7 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
अलसी के बीज के 7 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

अलसी के बीज (Flax seeds) को स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। मानसून के मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत आवश्यक होता है क्योंकि इस मौसम में बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। आज हम आपको ऐसे ही एक सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं जिसे मानसून के मौसम में डाइट में शामिल कर कई बीमारियों के खतरे से बचा जा सकता है। अलसी के बीज को सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है। अलसी के बीजों का तेल और साबुत अलसी को खाने में इस्तेमाल किया जाता है। अलसी में पाए जाने वाले पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं। अलसी में औषधीय गुण उपलब्ध होते हैं।

अलसी के बीज में विटामिन B1, प्रोटीन, कॉपर, मैग्नीज, ओमेगा-3 एसिड आदि कई मैक्रोन्यूट्रिएंट्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व शरीर के लिए लाभदायक माने जाते हैं। अलसी के सेवन से डायबिटीज की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है और इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में सहायक माने जाते हैं। इस लेख में अलसी के बीज के फायदों के बारे बताया गया है।

अलसी के बीज के 7 फायदे - Alsi Ke Beej Ke Fayde In Hindi

1. हृदय रोग को कम करने में सहायक (helpful in reducing heart disease)

अलसी कई गुणों से भरा हुआ है, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिंस और मिनरल्स आदि पाए जाते हैं। यही कारण है कि अलसी के बीज पाचन को अच्छा बनाते हैं। अलसी के बीज टाइप 2 डायबिटीज, कैंसर और हृदय रोग के खतरे को कम करने में सहायता कर सकते हैं।

2. स्किन के लिए लाभदायक (beneficial for skin)

अलसी में एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स गुण उपलब्ध होते हैं जो बढ़ती उम्र में चेहरे की त्वचा को जवां बनाए रखने में सहायता करते हैं जिससे झुर्रियों की समस्या नहीं होती है और हमारी स्किन चमकदार बनी रहती है।

3. पाचन शक्ति में लाभदायक (beneficial in digestion)

अलसी का नियमित इस्तेमाल करने से आप पाचन शक्ति को बढ़ा सकते हैं क्योंकि अलसी में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन शक्ति को बढ़ाकर कब्ज की समस्या को दूर कर सकता है।

4. अर्थराइटिस की समस्या में सहायक (Helpful in the problem of arthritis)

अलसी में एंटी-अर्थराइटिस प्रभाव उपलब्ध होता है। गठिया (arthritis) की समस्या से परेशान हैं तो अलसी का उपयोग आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

5. दांत दर्द में लाभदायक (beneficial in toothache)

दांत दर्द की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए अलसी का इस्तेमाल लाभदायक हो सकता है। इसमें दर्द निवारक और सूजन को कम करने वाले गुण होते हैं। अलसी का तेल मसूड़ों में सूजन और दांत में होने वाले दर्द को कम करने में सहायता कर सकता है।

6. वजन को कम करने में सहायक (helpful in reducing weight)

वजन घटाने के लिए अलसी के बीजों को काफी लाभदायक माना जाता है। अलसी के बीज खाने से वजन नियंत्रित रहता है। इसके अलावा यह ब्लड में उपलब्ध शुगर लेवल को नियंत्रित रख सकता है।

7. कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में लाभदायक (Beneficial in controlling cholesterol)

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए अलसी के बीज का उपयोग करना लाभदायक माना जाता है। अलसी में ओमेगा एसिड पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रख सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।