अंगूर का जूस पीने के जबरदस्त फायदे-Angur Ka Juice Pine Ke Jabardast Fayde

अंगूर का जूस पीने के जबरदस्त फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अंगूर का जूस पीने के जबरदस्त फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अंगूर (Grapes) एक ऐसा फल है, जिसका सेवन ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। अंगूर का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अंगूर ही नहीं बल्कि अंगूर के जूस (Grapes Juice) का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक साबित होता है। अंगूर के जूस का सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती है। क्योंकि अंगूर के जूस में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जानिए अंगूर का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

अंगूर का जूस पीने के जबरदस्त फायदे (Angur Ka Juice Pine Ke Jabardast Fayde In Hindi)

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

अंगूर के जूस का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि अंगूर के जूस में एंटीआक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप अंगूर के जूस का सेवन करते हैं, तो काफी हद तक किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से बच सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

अंगूर का जूस हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की बीमारी होने पर भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंगूर में पोटैशियम की अधिक मात्रा मौजूद होती है। इसलिए अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हो, तो उसे रोजाना अंगूर के जूस का सेवन करना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

अंगूर के जूस का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि इसमें आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर किसी के शरीर में खून की कमी हो, तो उसे रोजाना अंगूर के जूस का सेवन करना चाहिए।

हार्ट के लिए फायदेमंद

अंगूर के जूस का सेवन हार्ट (Heart) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंगूर के जूस में एंटीआक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए अंगूर के जूस का सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) लेवल भी कंट्रोल में रहता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

अंगूर का जूस स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin)के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अंगूर में जूस में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिसका सेवन करने से त्वचा हेल्दी रहती है। साथ ही स्किन संबंधी कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।