अंगूर खाने के 4 फायदे: Angur khane ke 4 fayde

फोटो-haribhoomi
फोटो-haribhoomi

एक व्यक्ति के लिए अंगूर खाने के फायदे बहुत सारे होते हैं। अंगूर एक अकेला ऐसा फल है जिसकों खाने में कभी भी आपके हाथ गंदे नहीं होते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि इसको खाने के लिए किसी छिलके को नहीं हटाना होता। बाजार में अंगूर दो तरह के आते हैं, काले और हरे। बता दें कि अंगूर को सूखाने के बाद भी ये आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, क्योंकि अंगूर को सुखाकर किशमिश बनाई जाती है। इसलिए आज हम आपको अंगूर खाने के फायदे और इसका सेवन या खाने का सही समय के बारे में बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें: विटामिन ई किस से मिलता है: vitamin e kis se milta Hai

अंगूर में अच्छी मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी, ई पाया जाता है। आपको अंगूर का स्वाद तो पसंद है लेकिन इसके फायदं भी पता होने चाहिए। इसलिए अंगूर को सेहत का खजाना कहना गलत नहीं होगा। क्या आप जानते हैं।

अंगूर के फायदे-

कोलेस्ट्रॉलः अंगूर का स्वाद खाने में जितना स्वादिष्ट होता है ये उतना ही सेहत के लिए गुणकारी है। अंगूर में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। इसके अलावा ये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने में भी मदद कर सकता है।

ये भी पढ़ें: विटामिन सी किस से मिलता है: vitamin c kis se milta hai

इम्यूनिटीः अंगूर खाने से इम्यूनिटी को मजबूती मिलती है। शरीर में इम्यूनिटी मजबूत बोने पर बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। इसलिए अंगूर का सेवन सभी को करना चाहिए।

आंखोंः शरीर के अहम हिस्सों में से हैं आंखें, इनकी देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। अंगूर को आंखों की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अंगूर में विटामिन ए की मात्रा में पाई जाती है, जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसलिए लोगों को आंखों की समस्या को दूर करने के लिए अंगूर को अपने खाने में शामिल करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: पेट कम करने के योगा : Pet kam karne ka yoga

कब्जः जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उनके लिए अंगूर का सेवन लाभकारी होता है। वहीं अंगूर को आप वजन बढ़ाने के लिए भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment