आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए इन चीजों को करें डाइट में शामिल-Ankho Ki Roshni Badhane Ke Liye In Chizo Ko Khana Chaiye

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए इन चीजों को करें डाइट में शामिल(फोटो-Sportskeeda hindi)
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए इन चीजों को करें डाइट में शामिल(फोटो-Sportskeeda hindi)

आजकल की लाइफस्टाइल में ज्यादातर लोगों के आंखों की रोशनी (Eyesight) कमजोर होती जा रही है। जिसका सबसे बड़ा कारण ज्यादा मोबाइल चलाना या ज्यादा देर तक लैपटॉप पर काम करना है। आजकल बच्चे हो या बड़े सभी का आधा से ज्यादा समय मोबाइल या लैपटॉप में ही बीतता है। साथ ही शरीर में विटामिन्स की कमी होने की वजह से भी आंखों की रोशनी कम होती है। इसलिए आपको अपनी डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करना चाहिए। जिसके सेवन से आंखों की रोशनी तेज होती है। जानिए किन चीजों को खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए इन चीजों को करें डाइट में शामिल (Ankho Ki Roshni Badhane Ke Liye In Chizo Ko Khana Chaiye In Hindi)

गाजर का करना चाहिए सेवन

गाजर (Carrot) का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। गाजर में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिसके सेवन से आंखों की रोशनी तेज होती है। इसके लिए रोजाना गाजर या गाजर के जूस का सेवन करना चाहिए।

हरी सब्जियों का करें सेवन

हरी सब्जियां (Green Vegetables) स्वास्थ्य के साथ-साथ आंखों के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होती हैं। क्योंकि हरी सब्जियों में कई विटामिन्स मौजूद होते हैं। जिसके सेवन से आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही इसके सेवन से आंखें स्वस्थ भी रहती हैं।

बादाम का करना चाहिए सेवन

बादाम (Almonds) का सेवन भी आंखों के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि बादाम में विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिसके सेवन से दिमाग के साथ-साथ आंखों की रोशनी भी तेज होती है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट 4-5 भीगे बादाम खाने चाहिए।

आंवला का सेवन होता है फायदेमंद

आंवला (Amla) का सेवन रोजाना नियमित रूप से करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। क्योंकि आंवला में विटामिन सी पाया जाता है। इसलिए रोजाना आंवला का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से आंखे हेल्दी भी रहती है।

मछली का करना चाहिए सेवन

मछली (Fish) का सेवन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मछली में ओमेगा -3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से आंखे हेल्दी रहती है। साथ ही आंखों से संबंधित कई परेशानियां भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।