एप्पल साइडर विनेगर से शरीर को होने वाले 5 फायदे : Apple Cider Vinegar Benefits

एप्पल साइडर विनेगर से शरीर को होने वाले 5 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
एप्पल साइडर विनेगर से शरीर को होने वाले 5 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

Apple Juice (सेब के जूस) के फायदे तो आप सभी ने सुने होंगे ही पर क्या आप सेब के सिरके से होने वाले फायदों के बारे में जानते है? जी हां! सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) काफी लोकप्रिय है। यह घर में खाना पकाने और कई अन्य कामों में इस्तेमाल होता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बालों से रुसी हटाने के लिए, त्वचा के निखार के लिए और उसके अलावा मोटापा दूर करने में एप्पल साइडर विनेगर काफी असरदार माना जाता है। इसी वजह से इसका सबसे अधिक उपयोग मोटापा कम करने के लिए ही किया जाता है। इसके औषधीय गुणों के कारण लोग इसे हेल्थ सप्लीमेंट की तरह इस्तेमाल करते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर से शरीर को होने वाले 5 फायदे : Apple Cider Vinegar Benefits In Hindi

1. जीवाणुरोधी गुणों के कारण फायदेमंद (Has Anti-bacterial Properties)

एप्पल साइडर विनेगर बैक्टीरिया को खत्म करने में असरदार भूमिका निभाता है। इसके एंटीबैक्टिरियल गुण के कारण ACV को फ़ूड प्रिजरवेटिव के रुप में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने पीने वाली चीजों में बैक्टीरिया को फैलने और संक्रमण फैलाने से रोक देती है। यही कारण है कि अचार या खाने पीने की कुछ ख़ास चीजों को लम्बे समय तक खराब होने से बचाने के लिए उसमें सिरका डाला जाता है।

2. वजन घटाने में सफल (Helps In Weight Loss)

लोगों की अच्छी खासी तादात इस समय मोटापे से परेशान है, ऐसे में एप्पल साइडर विनेगर उनकी समस्या दूर करने में काफी हद तक लाभकारी है। ACV का सबसे ज्यादा उपयोग वजन कम करने के लिए ही किया जाता है। यह शरीर की अतिरिक्त कैलोरी बर्न करती है और खासतौर पर बेली फैट को कम करने में मदद करती है। वजन कम करने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक से दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

3. कोलेस्ट्रोल कम करने में सक्षम (Controls Cholesterol)

दिल के रोगियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है और इसकी सबसे मुख्य वजह शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल का अधिक होना है। एप्पल साइडर विनेगर कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड के स्तर को कम करती है। इससे दिल से जुड़ी कई बीमारियों से बचाव होता है। एक गिलास सादे पानी में एक से दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर खाना खाने से आधे घंटे पहले दिन में दो बाद इसका सेवन करें।

4. लिवर डिटॉक्स करे (Detoxes The Liver)

एप्पल साइडर विनेगर में ऐसे गुण होते हैं जो हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालते है और लीवर को साफ़ करता है। इस तरह यह लीवर की कार्यक्षमता बढ़ाता है और उसे स्वस्थ रखने में मदद करता है। एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को एक गिलास पानी में मिलाकर दिन में दो बार खाने से आधे घंटे पहले सेवन करें।

5. डायबिटीज में मददगार (Helps In Diabetes)

ACV में ऐसे गुण होते हैं जो डायबिटीज को नियंत्रित करके ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में प्रभावी भूमिका निभाता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं। खाना खाने से आधे घंटे पहले, एक गिलास सादे पानी में 1–2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर दिन में दो बार इसका सेवन करें। रात में सोने से पहले इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।