बढ़ा हुआ पेट कम करने के घरेलू उपाय- Badha hua pet kam karne ke gharelu upay

बढ़ा हुआ पेट कम करने के घरेलू उपाय(फोटो-Healthunbox)
बढ़ा हुआ पेट कम करने के घरेलू उपाय(फोटो-Healthunbox)

आजकल की अनियमित जीवनशैली की वजह से अधिकतर लोगों में पेट की चर्बी बढ़ने की शिकायत हो रही है। पेट की चर्बी(Belly fat) बढ़ने का यह भी एक मुख्य कारण है कि लोग कई घंटों तक लगातार बैठकर काम करते हैं। जिसकी वजह से फिजिकल मेहनत भी नहीं हो पाती है। पेट की चर्बी बढ़ने की वजह से स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचता है। साथ ही कई तरह की बीमारियां भी हो सकती है। जानिए बढ़ा हुआ पेट कम करने के कुछ आसान घरेलू उपायों (Home remedies) के बारे में।

जिनको पेट की चर्बी बढ़ने की शिकायत हो उनको इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

  • चावल न खाएं
  • तैलीय पदार्थ न खाएं
  • मीठा खाना कम कर दें
  • ज्यादा देर तक खाली पेट न रहें

बढ़ा हुआ पेट कम करने के घरेलू उपाय (badha hua pet kam karne ke gharelu upay in hindi)

शहद और नींबू

शहद (Honey) और नींबू (Lemon) पेट की चर्बी को कम करने में काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसके लिए आपको सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर पीना है। ऐसा लगातार एक महीने करने से पेट की चर्बी कम हो जाती है।

अजवाइन का पानी

अजवाइन पेट की या कमर की चर्बी को घटाने में मदद करता है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट अजवाइन का गर्म पानी के साथ सेवन कर सकते हैं। या फिर आप चाहे तो अजवाइन को पानी में ऊबाल कर भी पी सकते हैं।

एक्सरसाइज और योगा

स्वस्थ्य रहने के लिए किसी भी इंसान को एक्सरसाइज (Exercise) और योगा (Yoga) दोनों ही चीजों को नियमित रूप से करना चाहिए। लेकिन अगर पेट की चर्बी कम करने के लिए आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं तो यह बहुत लाभदायत माना जाता है। एक्सरसाइज करने से पेट की चर्बी जल्द ही घटने लगती है।

कढ़ी पत्ता का करें सेवन

जिन लोगों को बढ़े हुए पेट की शिकायत होती है उनको रोजाना सुबह नियमित रूप से 4-5 कढ़ी पत्ते (Curry leaves) चबाकर खाने चाहिए। इससे काफी फायदा मिलता है। साथ ही पेट की चर्बी भी कम हो जाती है।

रोजाना एक सेब

सेब (Apple) का सेवन भी पेट की चर्बी को कम करने के लिए काफी फायदेमंद होते है। पेट की चर्बी कम करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट एक सेब का सेवन करना चाहिए। सेब में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो फैट को आसानी से कम करते हैं।

सौफ जरूर खाएं

सौंफ (Fennel seeds) में भरपूर मात्रा में आयरन और मैगनिशियम पाया जाता है। जो पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है। साथ ही खाने को भी पचा देता है। इसलिए रोजाना खाना खाने के बाद सौंफ जरूर खाना चाहिए

लहसुन

पेट की चर्बी कम करने के लिए रोजाना नियमित रूप से सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन (Garlic) की 2-3 कलियां चबाकर खाना चाहिए। इससे पेट की चर्बी कम खाएं।

ग्रीन टी

अगर आप चाय ज्यादा पीते हैं तो यह स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचाता है। लेकिन अगर कोई चाय की जगह ग्रीन टी(Green tea) का सेवन करता है तो यह पेट की चर्बी को कम करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava