बरबट्टी के फायदे : Barbatti Ke Fayde 

बरबट्टी के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
बरबट्टी के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

आज के समय में फिट रहना लोगों के लिए बहुत जरूरी हो गया है। क्योंकि आज के समय में लोगों में तरह-तरह की बीमारी देखने को मिलती है। ऐसे में लोगों को हरी सब्जी का सेवन जरूर करना चाहिए। जिसमें से बरबट्टी (barbatti) भी शामिल है। यह सब्जी देखने में लंबी, पतली और हरी होती है। इससे कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होते है। आइए जानते हैं बरबट्टी के फायदे।

बरबट्टी के फायदे : Barbatti Ke Fayde In Hindi

वजन कम करने में मदद करता है - बरबट्टी (barbatti) में कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम पाई जाती है, जो व्यक्ति के वजन को कम (weight loss) करने के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यह फ़ाइबर (fiber) का बहुत ही अच्छा स्रोत होता है, जिसका सेवन करने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती। इसलिए जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उन लोगों को इसे अपने खाने में जरूर शामिल करना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक - बरबट्टी में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो व्यक्ति के कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) और डायबिटीज (diabetes) को संतुलित रखने में मदद करता है। यह दिल की बीमारी होने के खतरे को काफी हद तक कम कर देता है। साथ ही बरबट्टी में पोटैशियम, मैग्निशियम और अन्य कई गुण पाए जाते हैं, जो बीमारियों को भी दूर रखते हैं। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स सब्जियों के मुकाबले काफी कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल (blood sugar level) को भी संतुलित रखने में मददगार साबित होता है।

पेट और स्किन दोनों को फिट रखने में मदद करता है - हर व्यक्ति को अपने खाने में बरबट्टी को शामिल करना चाहिए। इसमें प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो शरीर के लिए लाभकारी है। बरबट्टी का सेवन व्यक्ति के पाचन तंत्र के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं यह स्कीन (SKIN) के लिए भी बहुत ज्यादा लाभकारी होता है। बरबट्टी में विटामिन ए (VITAMIN A) और विटामिन सी (VITAMIN C) पाया जाता हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बहुत ज्यादा होने के कारण यह कई बीमारियों और इंफेक्शन से बचाने का भी काम करता है और शरीर के सारे टॉक्सिक पदार्थ को भी बाहर निकालता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment